Hot News

JDU MLA अनंत सिंह को कोर्ट से राहत, वायरल अश्लील वीडियो के मामले में गिरफ्तारी पर रोक

Anant Singh: (गोपालगंज से सत्येंद्र पांडेय की रिपोर्ट)
मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह पर दर्ज एफआईआर मामले में आज सुनवाई हुई. इसके बाद अनंत सिंह को राहत मिली है. एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है. लेकिन सिंगर गुंजन सिंह और अन्य को राहत नहीं मिली. अब इस मामले में 30 मई को अगली सुनवाई होगी.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या-क्या हुआ?

सुनवाई के दौरान कोर्ट में वायरल वीडियो को देखा गया. इतना ही नहीं, कोर्ट में गुंजन सिंह का गाना ‘जजवे के खरीद लेब’ को भी दिखया गया. लेकिन इस गाने के पुराना होने की बात कही गई. कोर्ट के समक्ष बचाव पक्ष से पटना हाइकोर्ट के वकील कुमार हर्षवर्द्धन, वरीय अधिवक्ता राजेश पाठक ने पक्ष रखते हुए कहा कि वायरल वीडियो को देखने से स्पष्ट है कि विधायक अनंत सिंह का कोई दोष नहीं है.

कोर्ट में वकील ने यह भी बताया कि नेतृत्वक षड्यंत्र के तहत उन पर प्राथमिक दर्ज कराई गई है. वीडियो के साथ छेड़छाड़ भी किया गया है. वीडियो में कहीं भी अश्लील मुजरा नहीं दिख रहा है. अश्लील गीत के साथ जिस वीडियो को वायरल किया गया, वहां अनंत सिंह थे भी नहीं. उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई.

जबकि अभियोजन पक्ष से जिला लोक अभियोजक देव वंश गिरी उर्फ भानु गिरी ने कोर्ट को बताया कि मीरगंज थाना इलाके के सेमराव गांव में कुख्यात रहे गुड्डू राय के घर जनेऊ के कार्यक्रम में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. उनके साथ गायक गुंजन सिंह भी थे.

2 और 3 मई को वीडियो हुआ था वायरल

पुलिस के अनुसार, 2 और 3 मई को सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में प्रतिबंधित हथियार होने की आशंका जताई है. जिसकी जांच अभी पुलिस कर रही है. अभियोजन की तरफ से कोर्ट को यह भी बताया गया कि वायरल वीडियो को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है, ताकि वीडियो और हथियारों की प्रामाणिकता की पुष्टि हो सके.

9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद विधायक अनंत सिंह को राहत दिया. जबकि गायक गुंजन सिंह को किसी तरह की राहत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया. इस मामले में मीरगंज थाने में विधायक अनंत सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Also Read: लालू प्रसाद के पोते के बर्थडे का इनविटेशन कार्ड चर्चा में, शिशु का नाम लिखा ‘इराज लालू यादव’

The post JDU MLA अनंत सिंह को कोर्ट से राहत, वायरल अश्लील वीडियो के मामले में गिरफ्तारी पर रोक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top