Hot News

मौसम : दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी की चेतावनी, जानें किन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 और 31 मई को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 मई को जबकि राजस्थान में 28-29 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आंधी, बिजली कड़कने और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

मध्य प्रदेश में 29 से 31 मई के दौरान, विदर्भ में 28 और 29 मई को जबकि छत्तीसगढ़ में 25 से 29 मई के दौरान गरज-चमक और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

26 और 30 मई को गंगीय पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा वाला इलाका) में, 28 से 31 मई के दौरान झारखंड में और 26 से 28 मई के दौरान ओडिशा में बिजली कड़कने और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 26 और 27 मई को मौसम मुख्यतः साफ रहने के साथ ही भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति रहेगी. इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्म रात भी दर्ज हो सकती है और सतही हवाएं 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इसके बाद 28 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि 29 मई को मौसम अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यूपी में चलेगी भीषण लू

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (26 मई) को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दिन के समय लू की स्थिति बनी रहेगी. दोनों क्षेत्रों में रातें भी गर्म रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश प्रशासन ने पहले ही परामर्श जारी कर लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने और मौसमी फलों व तरल पदार्थों के जरिए शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने की सलाह दी है.

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है. राज्य के कोटा में सोमवार (25) मई को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र-जयपुर के अनुसार, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में फिलहाल अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान तेज धूलभरी हवाएं चलने और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने का अनुमान है. 26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

The post मौसम : दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी की चेतावनी, जानें किन राज्यों में होगी बारिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top