CNG Price Hike : दिल्ली में CNG फिर महंगी हो गई है. मंगलवार (26 मई) को कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई, जो दो हफ्तों से कम समय में तीसरी बढ़ोतरी है. नई दरें 26 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. अब राजधानी में CNG 83.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी. बताया जा रहा है कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से यह फैसला लिया गया है, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा.
CNG rates have been increased by Rs 2 from today, 26th May.
— ANI (@ANI) May 26, 2026
पिछले 11 दिनों में CNG की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है. वहीं, नौ दिनों के अंदर दूसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 15 मई को 2 रुपये और शनिवार (23 मई) को 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी. अब 15 मई से अब तक दिल्ली में CNG कुल 5 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है.
The post दिल्ली में CNG फिर महंगी, 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम appeared first on Naya Vichar.

