Hot News

बिहार में 50 हजार के इनामी का एनकाउंटर, JDU MLC बोले- अपराध करोगे तो गिरफ्तार होगे

Encounter In Bihar: सम्राट प्रशासन में ताबड़तोड़ अपराधियों का एनकाउंटर किया जा रहा है. इसी क्रम में खगड़िया में 50 हजार के कुख्यात अपराधी मो. बुद्दिन के पैर में गोली लगी. जिले के बैलदौर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. अपराधी के पास से पुलिस ने एक राइफल, दो देशी कट्टा के साथ कारतूस भी बरामद किया गया. इसे लेकर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कड़ा रिएक्शन दिया.

जेडीयू एमएलसी ने क्या कहा?

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा, हमारे पुलिस बल को यह अधिकार मिला है कि अगर अपराध करोगे तो गिरफ्तार होगे. हमारे पुलिस बल पर हमला करोगे मतलब प्रशासन के साख पर हमला करोगे, तो गोली खाओगे. फिर इलाज के बाद जेल और कोर्ट में भटकोगे. इस तरह जिंदगी भर भटकते रहोगे. इस दौरान उन्होंने बिहार से 8 हजार लड़कियों के गायब होने की समाचार को फर्जी बताया.

मुठभेड़ के दौरान 10 राउंड चलीं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने देर रात करीब दो बजे जिले के बेलदौर थाना इलाके के दिघौन पंचायत के सुखायबासा गांव में छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान करीब दस राउंड फायरिंग हुई.

पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक राइफल, दो देसी कट्टा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है. घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया है.

अपराधी पर हत्या, लूट जैसे कई मामले दर्ज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मो. बुद्दीन पर बेलदौर थाना समेत पसराहा और अन्य थानों में हत्या, लूट और कई गंभीर मामलों के केस दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. एसटीएफ की टीम पहले भी कई बार उसे पकड़ने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार वह फरार होने में सफल हो जाता था. घटना की सूचना मिलते ही एसपी, सदर एसडीपीओ, गोगरी एसडीपीओ, कई इंस्पेक्टर और एसएफएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read: बिहार में पुलिसिंग सिस्टम बन रहा डिजिटल, इस पोर्टल पर घर बैठे दर्ज होंगे FIR

The post बिहार में 50 हजार के इनामी का एनकाउंटर, JDU MLC बोले- अपराध करोगे तो गिरफ्तार होगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top