Hot News

अधिक मास की समाप्ति, निर्जला एकादशी और बड़े ग्रह गोचर से भरपूर रहेगा यह महीना, पढ़ें जून 2026 के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

June 2026 Vrat Tyohar: कुछ ही दिनों में साल के छठे महीने जून की शुरुआत होने वाली है. ज्योतिष शास्त्र और पंचांग के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और व्रत-त्योहारों के आधार पर जून 2026 का महीना काफी खास और फलदायी रहने वाला है. इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे और कई शुभ संयोग भी बनेंगे. जून की शुरुआत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि के साथ हो रही है, जबकि इसका समापन आषाढ़ महीने की शुरुआत के साथ होगा. इस दौरान अधिक मास का भी अंत होगा. आइए जानते हैं इस खास महीने के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की विस्तृत लिस्ट…

जून 2026 के व्रत और त्योहार

दिन और तिथि वर्त त्योहार
3 जून (बुधवार) विभुवन संकष्टी
7 जून (रविवार) अधिक भानु सप्तमी
8 जून (सोमवार) अधिक कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
11 जून (गुरुवार) परम एकादशी
12 जून (शुक्रवार) प्रदोष व्रत (शुक्र), अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
13 जून (शनिवार) मासिक कार्तिगाई, मासिक शिवरात्रि
14 जून (रविवार) रोहिणी व्रत, अधिक दर्श अमावस्या
15 जून (सोमवार) मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और अधिकमास समाप्त
16 जून (मंगलवार) चंद्र दर्शन
17 जून (बुधवार) महाराणा प्रताप जयंती
18 जून (गुरुवार) प्रद्युम्न चतुर्थी
19 जून (शुक्रवार) स्कंद षष्ठी
20 जून (शनिवार) जमाई षष्ठी
21 जून (रविवार) भानु सप्तमी, साल का सबसे बड़ा दिन
22 जून (सोमवार) धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
23 जून (मंगलवार) महेश नवमी
25 जून (गुरुवार) निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती
26 जून (शुक्रवार) रामसक्ष्मण द्वादशी
27 जून (शनिवार) शनि प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
29 जून (सोमवार) वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा, बटुक भैरवी जयंती
30 जून (मंगलवार) आषाढ़ माह का आरंभ

जून 2026 के प्रमुख ग्रह गोचर

इस महीने ग्रहों की चाल भी काफी रोचक रहने वाली है. कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा:

  • 2 जून: सुबह 02:25 बजे गुरु ग्रह का कर्क राशि में गोचर (यह एक बहुत बड़ा खगोलीय परिवर्तन है).
  • 8 जून: शाम 05:47 बजे शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर.
  • 15 जून: दोपहर 12:58 बजे सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में गोचर (मिथुन संक्रांति).
  • 20 जून: सुबह 12:07 बजे मंगल ग्रह का वृषभ राशि में गोचर.
  • 22 जून: दोपहर 03:41 बजे बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर.

इसके अलावा, चंद्र ग्रह जून 2026 में अपनी तेज गति के कारण कुल 13 बार राशि गोचर करेंगे. इस प्रकार, जून 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. व्रत-त्योहारों का फल प्राप्त करने के लिए श्रद्धा और विधि-विधान का पालन करें.

The post अधिक मास की समाप्ति, निर्जला एकादशी और बड़े ग्रह गोचर से भरपूर रहेगा यह महीना, पढ़ें जून 2026 के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top