रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें जिले में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल द्वारा की गई.
बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी
25 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातु थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर सभी को पकड़ लिया.
हथियार और सामान बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास ये सामान किया बरामद :
- 1 देशी लोडेड पिस्टल
- 34 जिंदा राउंड
- 2 मैगजीन
- 3 मोटरसाइकिल
- 6 मोबाइल फोन
राहुल दुबे गिरोह से जुड़े हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार अपराधी राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. पूछताछ में उन्होंने रेलवे फ्लाईओवर, ओसम डेयरी प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में विकास साव, विशाल कुमार, बिंदु कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन और एहतेसाम अंसारी उर्फ दुलर्भ शामिल हैं. इसके अलावा एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है.
आपराधिक इतिहास भी आया सामने
गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है. विशेषकर विकास साव और दिगंबर प्रजापति के खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
कानूनी कार्रवाई जारी
इस मामले में पतरातु थाना कांड संख्या 126/26 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.
छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में एसडीपीओ पतरातु राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कई थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां : पेसा नियमावली लागू करने की मांग को लेकर भूमिज-मुंडा समाज ने सौंपा ज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली
The post रामगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

