AIADMK MLA : ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के अंबासमुद्रम विधानसभा क्षेत्र से विधायक इसाकी सुब्बैया ने विधायक पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर को सौंप दिया है. पिछले दो दिनों में एआईएडीएमके के वे चौथे विधायक हैं, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है.
इसाकी सुब्बैया का इस्तीफा अभी नहीं हुआ स्वीकार
#WATCH | Chennai: Tamil Nadu Assembly Speaker JCD Prabhakar says, “… I have taken AIADMK MLA Isakki Subbiah’s letter and I am going to go through it completely and announce whether I am accepting it or not… As a Speaker, I am discharging my duties according to the rules of… https://t.co/mp2eYOHQ1X pic.twitter.com/ISCsGzMIxo
— ANI (@ANI) May 26, 2026
तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने एआईएडीएमके के विधायक इसाकी सुब्बैया का लेटर ले लिया है,लेकिन अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है. मैं लेटर को पहले देखूंगा, उसके बाद ही मैं नियमों के हिसाब से कार्रवाई करूंगा. एक स्पीकर के तौर पर, मैं असेंबली के नियमों के हिसाब से अपनी ड्यूटी कर रहा हू. इसाकी सुब्बैया ने अपना इस्तीफा दे दिया है. उनसे पहले उनके पार्टी के तीन अन्य विधायकों ने इस्तीफा दिया है.यह नियमों के हिसाब से है. मैंने तीनों विधायकों का लेटर स्वीकार कर लिया है.
इस्तीफा देने वाले विधायक टीवीके में होंगे शामिल
अंबासमुद्रम के विधायक इसाकी सुब्बैया ने सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा. सुबाया उन बागी विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने 13 मई को विधानसभा में विश्वास मत परीक्षण के दौरान तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रशासन के पक्ष में मतदान किया था.अन्नाद्रमुक के विधायक मरगथम कुमारवेल, पी. सत्यभामा और एस जयकुमार विधायक पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद सोमवार शाम को टीवीके में शामिल हो गए.पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि आगामी उपचुनाव में पार्टी के सीटी चिह्न पर चुनाव लड़ने के लिए इन तीनों को टीवीके का टिकट मिलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें : क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एस जयशंकर ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ हो जीरो टॉलरेंस
Quad Summit 2025: ‘सिर्फ चर्चा नहीं, अब कार्रवाई करेगा क्वॉड’, हिंदुस्तान दौरे पर बोले मार्को रुबियो
The post AIADMK के एक और विधायक इसाकी सुब्बैया ने इस्तीफा दिया, टीवीसे से टिकट मिलने की उम्मीद appeared first on Naya Vichar.

