Odisha News: घटना उस वक्त हुई जब उन्होंने निर्माण कार्य से संबंधित काम के लिए सेप्टिक टैंक का एक हिस्सा खोला और बिल्डर दुर्घटनावश उसके अंदर गिर गया. उन्होंने बताया कि उन्हें बचाने के लिए अन्य लोग टैंक के अंदर घुसे. मदनपुर-रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गौड़ा कारलाखुंटा गांव में हुई इस घटना में एक व्यक्ति बीमार भी पड़ गया. सभी को मदनपुर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने छह को मृत घोषित कर दिया.
मरने वालों में तीन राजमिस्त्री शामिल
पुलिस ने बताया कि मरने वालों में तीन राजमिस्त्री, एक मजदूर, सेप्टिक टैंक का निर्माण कर रहे बिल्डर और उनका बेटा शामिल है. मृतकों की पहचान निमाई पाल (48) और उनके बेटे आकाश पाल (28), अदल माझी (55), मनोरंजन हाती (27), छंदा जल (32) और बिपुल जल (30) के रूप में की गई. पंकज यानी (32) का अस्पताल में इलाज हो रहा हैं.
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मुआवजे की घोषणा की
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा, कालाहांडी जिले के मदनपुर-रामपुर में एक निर्माण स्थल पर हुए दुखद हादसे की जानकारी मिली। इस घटना में छह लोगों की जान चली गई. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. सीएमओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है.
जिला प्रशासन ने भी दिया मुआवजा
कालाहांडी के जिलाधिकारी सचिन पावर ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 30-30 हजार रुपये जारी कर दिए हैं. ओडिशा के लोक निर्माण मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि राज्य प्रशासन भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी. पुलिस ने बताया कि इस घटना में हुई लोगों की मौत के वास्तविक कारणों की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: गुलमर्ग में मौत को मात: रोपवे में खराबी से हवा में अटकीं 300 सांसें, सेना के जांबाजों ने सुरक्षित बाहर निकाला
The post ओडिशा में दम घुटने से मौत 6 लोगों की मौत, सेप्टिक टैंक निर्माण के दौरान हुआ हादसा appeared first on Naya Vichar.

