Demographic Change: गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा- घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाला अननेचुरल डेमोग्राफिक चेंज किसी भी राष्ट्र के वर्तमान और भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है. इसी चुनौती से निपटने के लिए, 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसांख्यिकीय परिवर्तन (Demographic Change) पर उच्च-स्तरीय समिति (High-Level Committee) की घोषणा की थी. मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रशासन ने अब इस समिति का गठन कर दिया है.
हाई लेवल कमेटी के अध्यक्ष होंगे जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर
डेमोग्राफिक चेंज को लेकर बनाई गई कमेटी का अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर (सेवानिवृत्त) को बनाया गया है. उनकी अध्यक्षता वाली इस समिति में जनगणना आयुक्त के साथ-साथ दुर्गा शंकर मिश्रा (सेवानिवृत्त IAS), बालाजी श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त IPS) और डॉ शमिका रवि सदस्य के रूप में शामिल होंगे. गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (विदेशी-I) इस समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे.
घुसपैठ और अन्य कारणों से Unnatural Demographic Change किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।
इसी चुनौती से निपटने के लिए 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने ‘High-Level Committee on Demographic Change’ की घोषणा की थी। मुझे बताते हुए हर्ष…
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2026
डेमोग्राफिक चेंज गंभीर चुनौती: शाह
अमित शाह ने पोस्ट में आगे लिखा- जनसांख्यिकीय परिवर्तन (Demographic Change) एक गंभीर मुद्दा है, जो न केवल हमारी संप्रभुता से जुड़ा है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, सामाजिक संरचना में गहरे बदलावों और जनजातीय समाज के संरक्षण से भी जुड़ा है. यह समिति अवैध प्रवासन और अन्य अस्वाभाविक कारणों से पूरे हिंदुस्तान में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का व्यापक मूल्यांकन करेगी; धार्मिक और सामाजिक समुदायों के स्तर पर जनसंख्या में होने वाले असामान्य बदलावों के पैटर्न का विश्लेषण करेगी; और इसके लिए एक सुनियोजित तथा समय-बद्ध समाधान प्रस्तुत करेगी.
क्या होता है डेमोग्राफिक चेंज?
डेमोग्राफिक चेंज किसी क्षेत्र, देश या पूरी दुनिया की आबादी के आकार, संरचना और विशेषताओं में समय के साथ होने वाले बदलाव को कहा जाता है.
ये भी पढ़ें: चीन की अकड़ कम करने साथ आए हिंदुस्तान-अमेरिका, Rare Earth सप्लाई चेन पर की बड़ी साझेदारी
The post डेमोग्राफिक चेंज पर मोदी प्रशासन ने बनाई हाई लेवल कमेटी, शाह बोले- घुसपैठ वर्तमान और भविष्य के लिए बड़ी चुनौती appeared first on Naya Vichar.

