Hot News

कम फीस, तगड़ा प्लेसमेंट और NIT का टैग, BTech के लिए बेस्ट है बिहार का ये कॉलेज

Best BTech College in Bihar: एडमिशन सीजन में कॉलेज से जुड़ी सही और ऑथेंटिक जानकारी होना बहुत जरूरी है. यहां JoSAA, NIRF और कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nitp.ac.in के आधार पर NIT Patna कॉलेज की पूरी डिटेल्स दी गई हैं. एनआईटी पटना में एडमिशन कैसे होता है, फीस कितनी है, इंजीनियरिंग के कौन-कौन से ब्रांच हैं और प्लेसमेंट रिकॉर्ड कैसा है ये तमाम डिटेल्स देख सकते हैं.

Best BTech College in Bihar: NIT पना में एडमिशन कैसे मिलता है?

NIT पटना में BTech एडमिशन सिर्फ JEE Main स्कोर के जरिए होता है. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट होती है. अगर आपने JEE Advanced दिया है तो वह IIT के लिए जरूरी है, लेकिन NIT में एडमिशन के लिए JEE Main रैंक सबसे अहम रहती है. 12वीं में कम से कम 75% मार्क्स होना जरूरी होता है. SC/ST छात्रों के लिए इसमें छूट मिलती है.

NIT पटना में BTech में एडमिशन पूरी तरह से आपके JEE Main के स्कोर (CRL Rank) के बेसिस पर होता है. इसके लिए आपको JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) और CSAB की काउंसलिंग में बैठना होगा. चूंकि यह एनआईटी है, इसलिए JEE Advanced के मार्क्स यहां काम नहीं आएंगे, लेकिन वहां की तैयारी का फायदा आपको यहां के सिलेबस में जरूर मिलेगा.

NIT Patna में इंजीनियरिंग के ब्रांच

NIT पटना में कई पॉपुलर और डिमांड वाले इंजीनियरिंग ब्रांच उपलब्ध हैं. पिछले कुछ सालों में यहां नए टेक्नोलॉजी बेस्ड कोर्स भी जोड़े गए हैं.

  • एप्लाइड फिजिक्स एंड मटेरियल्स इंजीनियरिंग
  • आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग
  • केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
  • ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज
  • मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • मेकाट्रॉनिक्स एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग

NIT Patna Best BTech College Branches Details Check Here

NIT Patna Fee Structure: फीस कितनी है?

NIT पटना की एकेडमिक फीस और हॉस्टल फीस मिलाकर 4 साल का कुल खर्च करीब 8.5 लाख रुपये से 9.5 लाख रुपये के बीच बैठता है. लेकिन प्रशासनी कॉलेज होने के नाते यहां फीस में भारी छूट (Fee Waiver) मिलती है, जो आपकी फैमिली इनकम पर डिपेंड करती है.

  • एकेडमिक फीस (ट्यूशन फीस): बिना किसी छूट के यह लगभग 62,500 रुपये प्रति सेमेस्टर (सालाना 1.25 लाख) होती है. 4 साल की कुल ट्यूशन फीस 5 लाख के करीब है.
  • हॉस्टल और मेस का खर्च: यह लगभग 35,000 से 42,000 प्रति सेमेस्टर तक जाता है.
  • वन-टाइम पेमेंट: एडमिशन के वक्त सिक्योरिटी मनी और कौशन मनी के रूप में लगभग 30,000 अलग से देने होते हैं.

फीस में छूट के नियम

कैटेगरी फैमिली इनकम फीस में छूट
SC / ST / PH कैंडिडेट्स कोई सीमा नहीं 100% ट्यूशन फीस माफ
General / OBC 1 लाख से कम 100% ट्यूशन फीस माफ
General / OBC 1 लाख से 5 लाख के बीच ट्यूशन फीस का 2/3 हिस्सा माफ

NIT Patna Placement Record: कैसा है प्लेसमेंट रिकॉर्ड?

प्लेसमेंट के मामले में NIT पटना का ग्राफ पिछले कुछ सालों में तेजी से ऊपर भागा है. ऑफिशियल रिपोर्ट और हालिया प्लेसमेंट डेटा के मुताबिक, UG छात्रों के लिए 41.37 LPA का हाईएस्ट पैकेज देखा गया है. वहीं, Average package लगभग 10 LPA रुपये के आसपास पहुंचना. Amazon, Google, Microsoft, Adobe, Deloitte, Oracle, Tata Motors, L&T, और BPCL जैसी दिग्गज कंपनियां और कई बड़ी हर साल कैंपस ड्राइव के लिए यहां आती हैं. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- nitp.ac.in पर कॉलेज की पूरी डिटेल्स देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है ये कॉलेज, एडमिशन मिलना नहीं है इतना आसान

The post कम फीस, तगड़ा प्लेसमेंट और NIT का टैग, BTech के लिए बेस्ट है बिहार का ये कॉलेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top