Hot News

Realme 16T की पहली सेल शुरू, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा सेल्फी मिरर डिजाइन

Realme ने अपने नये मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme 16T की सेल आज से हिंदुस्तान में शुरू कर दी है. Realme 16T कंपनी की 16 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है. फोन का डिजाइन काफी हद तक Realme 16 जैसा है और इसमें रियर पैनल पर सेल्फी मिरर डिजाइन भी देखने को मिलता है.

Realme 16T की कीमत और लॉन्च ऑफर

Realme 16T तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी कीमत-

  • 6GB + 128GB : 29,999 रुपये
  • 8GB + 128GB : 31,999 रुपये
  • 8GB + 256GB : 34,999 रुपये

कंपनी पहले सेल के मौके पर बढ़िया लॉन्च ऑफर्स भी दे रही है, जिसके तहत ग्राहक ICICI, HDFC, SBI, Axis बैंक कार्ड्स और UPI पर 2,270 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप पहले से Realme यूजर हैं तो फिर आपको एक्स्ट्रा 1000 रुपये तक का बेनेफिट मिलेगा.

Realme 16T के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूद महसूस होगा.

कैमरा: फोन में 50MP + 2MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरा सिस्टम नॉर्मल फोटोग्राफी के लिए अच्छा माना जा सकता है.

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक माना जा सकता है, लेकिन हैवी गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए यह थोड़ा कमजोर साबित हो सकता है.

सॉफ्टवेयर: स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है.

बैटरी: Realme 16T की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है. इसके साथ 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

यह भी पढ़ें: Realme P4 Series के बढ़ गए दाम, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

The post Realme 16T की पहली सेल शुरू, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा सेल्फी मिरर डिजाइन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top