Hot News

क्या आपकी वेट मशीन दिखा रही है गलत रिजल्ट? टेंशन लेने की जरूरत नहीं, सही और गलत टाइमिंग का है सारा खेल

Fitness Tips: आज के समय में लगभग हर कोई खुद को फिट और एक्टिव रखने की दौड़ में निकल पड़ा है. हर कोई चाहता है कि उसका वजन कंट्रोल में रहे और वह दूसरों की तुलना में ज्यादा हेल्दी भी रह सके. अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए अक्सर हम एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करना शुरू करते हैं और कुछ लोग इससे एक कदम आगे निकलकर जिम जाना भी शुरू कर देते हैं. अगर आपको अपना वजन घटाना है तो ये दोनों ही चीजें आपकी मदद कर सकती हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोगों की यह शिकायत रहती है कि हर एक चीज ठीक से करने के बावजूद भी उनका वजन घट नहीं रहा है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो प्रॉब्लम आपके मेहनत करने के तरीके में नहीं है, बल्कि प्रॉब्लम वजन को गलत तरीके से नापने में है. अगर आप बार-बार और हर दिन अपना वजन चेक करके सिर्फ कन्फ्यूज ही हो रहे हैं, तो अब आपको अपने शरीर का वजन नापने के लिए एक सही समय का चुनाव करना सीखना चाहिए. जब आप गलत समय पर अपना वजन चेक करते हैं तो आपको गलत रिजल्ट मिलते हैं. बार-बार गलत वजन मिलने की वजह से कई बार आपका स्ट्रेस भी ज्यादा बढ़ने लगता है. तो चलिए जानते हैं आपको किस समय अपने शरीर का वजन चेक नहीं करना चाहिए.

सुबह उठते ही वजन न मापें

बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले अपना वजन चेक करते हैं. यह सबसे कॉमन गलतियों में से एक है. जब आप सुबह सोकर उठने के बाद अपना वजन चेक करते हैं तो जरूरी नहीं है कि वह सही ही निकले. रातभर आपके शरीर में पानी की मात्रा, डाइजेशन प्रोसेस और मेटाबोलिज्म बदलता रहता है. ऐसा होने की वजह से कभी आपका शरीर हल्का सा डिहाइड्रेटेड हो जाता है तो कभी हैवी फील करने लगता है. यह एक बड़ी वजह है कि सुबह उठते ही लिया गया वजन अलग-अलग दिखा सकता है.

खाने के तुरंत बाद वजन लेना गलत है

आपको खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी अपना वजन चेक नहीं करना चाहिए. जब आप इस समय अपना वजन नापते हैं तो यह तय रहता है कि वह बढ़ा हुआ दिखेगा. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस समय आपके पेट में खाने की चीजें और लिक्विड्स भारी मात्रा में मौजूद होती हैं. यह फैट नहीं होता है बल्कि यह फ्लोटिंग वेट होता है. जब ऐसा होता है तो लोग अक्सर घबरा जाते हैं और यह सोचने लगते हैं कि आखिर उनका वजन बढ़ क्यों गया है.

एक्सरसाइज के तुरंत बाद वजन नापना

वर्कआउट करने के तुरंत बाद आपको कभी भी अपना वजन नहीं नापना चाहिए. इस समय आपके शरीर से काफी ज्यादा पसीना निकल चुका होता है और इसी वजह से आपका वजन कम दिखाई देने लगता है. अगर आप इस घटे हुए वजन को देखकर खुश हो जाते हैं तो बता दें यह सिर्फ पानी की कमी की वजह से है, फैट लॉस की वजह से नहीं. यह एक बड़ी वजह है कि आपको कभी भी वर्कआउट के तुरंत बाद अपने वजन को चेक करके अपने प्रोग्रेस का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए.

ज्यादा पानी पीने के बाद वजन लेना

अगर आपने एक बार में ही ज्यादा पानी पी लिया है, तो इसके तुरंत बाद भी आपको अपने शरीर का वजन चेक नहीं करना चाहिए. इस समय अगर आप वजन लेते हैं तो शरीर का फ्लोटिंग वेट बढ़ा हुआ दिखाई देगा. जब आपके शरीर में पानी का बैलेंस बदलता है तो इसके हिसाब से रीडिंग भी बदलती रहती है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको कभी भी पानी पीने के बाद अपना वजन चेक नहीं करना चाहिए.

रात में सोने से पहले वजन नापना

दिनभर खाने-पीने और हर तरह की एक्टिविटी करने के बाद जब आप अपना वजन चेक करते हैं तो यह तय है कि आपका वजन बढ़ा हुआ ही दिखेगा. अगर आप इस समय वजन लेते हैं तो यह किसी भी तरह से आपके असली फिटनेस प्रोग्रेस को सही तरीके से नहीं दिखाता है. यह एक वजह है कि आपको रात को सोने से पहले अपने वजन को चेक करके उसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.

कपड़ों के साथ वजन लेना

कई लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना ध्यान दिए कपड़ों के साथ ही अपना वजन चेक कर लेते हैं. बता दें जब आप कपड़े पहने हुए होते हैं तो आपके कपड़ों का वजन भी इसमें जुड़ा हुआ होता है. अलग-अलग तरह के कपड़ों की वजह से हर बार रीडिंग अलग आ सकती है, जिसकी वजह से आपको कन्फ्यूजन हो सकता है और साथ ही आपके लिए पिछने दिन से इसकी तुलना करना भी मुश्किल हो जाता है.

वजन चेक करने का सही समय क्या है?

अगर आप अपने शरीर का एकदम सही वजन जानना चाहते हैं, तो आपको सुबह उठकर बाथरूम से आने के बाद या फिर खाली पेट वजन चेक करना चाहिए. यह सबसे बेस्ट समय होता है क्योंकि इस दौरान आपका शरीर सबसे ज्यादा स्टेबल कंडीशन में होता है और आपको एक सही रीडिंग मिलने में आसानी होती है. आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आप एक ही समय और एक ही मशीन में अपना वजन चेक करें. इसके अलावा अगर पॉसिबल है तो वजन चेक करते समय कपड़े भी उतार दें ताकि आपको एक एक्यूरेट रीडिंग मिल सके.

ये भी पढ़ें: पेट की जिद्दी चर्बी से हैं परेशान? हर सुबह पिएं ये ड्रिंक्स, एक महीने में 4 से 5 किलो तक कम हो सकता है वजन

The post क्या आपकी वेट मशीन दिखा रही है गलत रिजल्ट? टेंशन लेने की जरूरत नहीं, सही और गलत टाइमिंग का है सारा स्पोर्ट्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top