Delhi NCR Rain: दिल्ली में बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था. दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई.
आंधी-बारिश का असर विमान सेवा पर पड़ा
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के ऑफिशियल X अकाउंट ने ट्वीट किया है – दिल्ली में खराब मौसम और आंधी-तूफान की आशंका के चलते, दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. संभावित देरी से बचने के लिए, यात्री एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो सहित परिवहन के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.
#WATCH | Delhi witnesses a sudden change in the weather as rain lashes parts of the national capital.
Visuals from the RK Puram area. pic.twitter.com/s6vsvvUIt3
— ANI (@ANI) May 28, 2026
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था
मौसम विभाग ने आंधी-गरज के साथ छींटे पड़ने और छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की थी. साथ ही इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश होने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया था. जो बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.
शुक्रवार को भी आंधी-बारिश की संभावना
स्काईमेट के अनुसार, शुक्रवार को आंधी-बारिश की तीव्रता और बढ़ने के आसार हैं. यह दौर 30 मई तक जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 30-31 मई को इस मौसम प्रणाली के गुजरात की तरफ बढ़ने की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के मौसम में जो बदलाव दिख रहा है, उसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ की भूमिका है. राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में उत्पन्न चक्रवाती परिसंचरण तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का नतीजा है कि दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव आया है.
The post दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, गरज और आंधी के साथ झमाझम बारिश, उड़ानें प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

