UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 परीक्षा को लेकर एक जरूरी अपडेट जारी किया है. यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
22 -30 जून तक लगातार यूजीसी नेट परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.
सिटी स्लिप जल्द ही जारी की जाएगी
NTA ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. वहीं शहर की जानकारी और एग्जाम सेंटर के लिए जानकारी परीक्षा से 8-10 दिन पहले जारी की जाएगी. ऐसे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे किसी भी तरह के अपडेट के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें. आप NTA के ऑफिशियल X पेज से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं.
हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क
ऐसे स्टूडेंट्स जिनके मन में किसी प्रकार का सवाल है, वे किसी भी जानकारी के लिए NTA द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.
परीक्षा का शेड्यूल और जानकारी
UGC NET June 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी. इसमें उम्मीदवारों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अपने-अपने विषय की परीक्षा देनी होगी.
यह भी पढ़ें- इग्नू ने शुरू किया e-VidyaBharti छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें डिटेल
The post NTA ने जारी किया UGC NET जून परीक्षा का शेड्यूल, देखें आपका पेपर कब है appeared first on Naya Vichar.