Hot News

किन राज्यों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ताजा जानकारी

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि कोंकण और गोवा में 9 से 12 जून के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 7 से 12 जून तक, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में 7 जून को बारिश के आसार हैं.

7 से 12 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख , 7 से 8 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में जबकि 7 से 12 जून तक उत्तराखंड में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 7 जून को मौसम आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना है. दिन के समय अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रह सकता है. पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 8 जून को मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है. इस दिन अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रह सकता है.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड में 7 और 8 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. 7 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका है. वहीं 8 जून को दक्षिणी, निकटवर्ती मध्य तथा उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 6,7,8,9,10,11 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Jharkhand weather

यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में 7 से 9 जून के दौरान मौसम सामान्य रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में तापमान सामान्य से थोड़ा कम या सामान्य के आसपास बना रह सकता है. भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं. मौसम में अत्यधिक तापमान वृद्धि की संभावना नहीं दिख रही है.

Up weather

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार (6 जून) को हल्की से मध्यम बारिश हुई. इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली. मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार, राज्य के कुछ भागों में आंधी- बारिश की गतिविधियां 7 जून को जारी रहने की संभावना है. इसके बाद भी पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. आठ जून से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने का अनुमान है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आठ से 11 जून तक कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

The post किन राज्यों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ताजा जानकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top