Hot News

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-ट्रैक्टर की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Aurangabad Accident News (गोह से मणिकांत पांडेय की रिपोर्ट ) :
गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब अरवल जिले के प्रसिद्ध मधुसरवा मेला से पूजा-अर्चना कर लौट रही कार सामने चल रहे बालू लदे ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

हादसे में मां-बेटी सहित तीन की मौत, डड़वा गांव के रहने वाले थे मृतक

इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक उपहारा थाना क्षेत्र के डड़वा गांव के निवासी थे. मृतकों की पहचान ममता देवी (45 वर्ष), उनकी पुत्री चुलबुल कुमारी (14 वर्ष) और खुशी कुमारी (18 वर्ष) के रूप में की गई है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की इस अचानक और खौफनाक मौत की समाचार से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक का माहौल है.

तीन लोग गंभीर रूप से घायल, दो की हालत चिंताजनक होने पर गया रेफर

इस भीषण टक्कर में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान मुस्कान कुमारी, समर कुमार एवं संगीता देवी के रूप में हुई है. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मुस्कान कुमारी और समर कुमार की हालत को अत्यधिक चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया है, जहां वे उपचाराधीन हैं.

गोह थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही गोह थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई. पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Also Read: रोहिणी नक्षत्र में धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे किसान, औरंगाबाद में 1.72 लाख हेक्टेयर खेती का लक्ष्य

The post औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-ट्रैक्टर की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top