Hot News

ईरान पर समझौते का दावा, ट्रंप बोले- यूरोप में इस वीकेंड हो सकती है डील साइन

कई महीनों से जारी तनाव, युद्ध जैसे हालात और ईरान को लेकर लगातार दी जा रही चेतावनियों के बीच अब डोनाल्ड ट्रंप समझौते को लेकर काफी भरोसे में नजर आ रहे हैं. व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच एक बड़ा समझौता लगभग तय हो चुका है. उनके मुताबिक, अब सिर्फ कुछ औपचारिक कागजी प्रक्रिया बाकी है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं.

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अब समझौते से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और समझौते पर आधिकारिक मुहर लग सकती है.

खुल जाएगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर का प्रोग्राम इसी वीकेंड यूरोप में हो सकता है. हालांकि, ट्रंप खुद इस समारोह में शामिल नहीं होंगे. उनकी जगह अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस समारोह में मौजूद रहेंगे. ट्रंप ने यह भी कहा कि इस समझौते से दुनिया के सबसे अहम ऑयल रूट में से एक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से पूरी तरह खोलने का रास्ता साफ हो सकता है. ट्रंप ने कहा कि जैसे ही समझौते पर हस्ताक्षर होंगे, होर्मुज खुल जाएगा. उनका मानना है कि इस समझौते के बाद इस अहम समुद्री रूट पर बना तनाव खत्म हो सकता है.

यह भी पढ़ें : ओमान में फिर हमला: शिनास बंदरगाह के पास एक और जहाज बना निशाना

अभी कोई अंतिम डील नहीं हुई : ईरान

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की अटकलों के बीच ईरान ने साफ किया है कि अभी कोई अंतिम डील नहीं हुई है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने प्रशासनी टीवी पर कहा कि समझौते के मसौदे के कई हिस्सों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अमेरिका बातचीत के दौरान नई-नई मांगें रख रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि वॉशिंगटन जरूरत से ज्यादा शर्तें थोपने की कोशिश कर रहा है. बघाई ने कहा कि ईरान किसी दबाव में नहीं झुकेगा और अपनी तय रेड लाइन से पीछे नहीं हटेगा. 

The post ईरान पर समझौते का दावा, ट्रंप बोले- यूरोप में इस वीकेंड हो सकती है डील साइन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top