Hot News

जमशेदपुर: पुलिसकर्मी बनकर एडवोकेट से ठगी की कोशिश, पकड़े जाने के डर से भागे बदमाश

जमशेदपुर से संजीव की रिपोर्ट

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर में खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले शातिर ठगों ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता विद्या सिंह को अपना शिकार बनाने की कोशिश की. लेकिन अधिवक्ता ने अपनी कानूनी समझ और सूझबूझ से तुरंत ठगों की चाल को समझ लिया. इसके बाद पकड़े जाने के डर से ठग तुरंत मौके से फरार हो गए. 

कोर्ट से लौट रहे थे अधिवक्ता, बुलेट सवारों ने रोका रास्ता 

जानकारी के अनुसार, कोर्ट से काम निपटाकर वरिष्ठ अधिवक्ता विद्या सिंह मोटरसाइकिल से मानगो स्थित अपने घर लौट रहे थे. मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास एक बुलेट पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे. अधिवक्ता जैसे ही मानगो पुल पार कर आगे बढ़े, बुलेट सवारों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका. कुछ दूरी पर ही मानगो यातायात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. बाइक चला रहे युवक ने पीछे बैठे व्यक्ति की तरफ रौब से इशारा करते हुए कहा कि ये हमारे बड़ा बाबू (इंस्पेक्टर) हैं. इसके तुरंत बाद पीछे बैठे तथाकथित इंस्पेक्टर ने डराने वाले लहजे में कहा कि आगे क्षेत्र में एक बड़ी हत्या हो गई है. माहौल बहुत खराब है, आपको डर नहीं लगता. अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतारकर चुपचाप रख लीजिए, नहीं तो कुछ भी अनहोनी हो सकती है. इस पर अधिवक्ता विद्या सिंह ने कहा कि तुम शायद मुझे नहीं पहचानते. मैं एक अधिवक्ता हूं और किसी से नहीं डरता. इसके बाद दोनों बदमाश तुरंत अपनी बुलेट पर सवार होकर वहां से भाग गए. 

कद-काठी से दिख रहे थे असली पुलिसवाले

अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि अचानक हुई बातचीत से वे पल भर के लिए हैरान रह गए. दोनों बदमाशों की कद-काठी लंबी-चौड़ी और रंग गोरा था और वे दिखने में बिल्कुल पुलिसवाले ही लग रहे थे. 

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ हुई ठगी के प्रयास की सूचना मिलते ही साकची और बिष्टुपुर थाना पुलिस तुरंत रेस हो गई. पुलिस टीम ने मानगो पुल, बस स्टैंड गोलचक्कर और घटनास्थल के आस-पास की दुकानों व चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला. पुलिस बुलेट सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है.

लगातार हो रही हैं ठगी की वारदातें 

खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बुजुर्गों को डराने और उनके जेवर ठगने वालों ने जमशेदपुर पुलिस की नींद उड़ा रखी है. आशंका है कि यह ईरानी गिरोह का काम है. इस गिरोह ने पिछले कुछ दिनों में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया है. पिछले दिनों जुगसलाई में बुजुर्ग से छह लाख, बिष्टुपुर में बुजुर्ग स्त्री से दो लाख और साकची में 2.15 लाख रुपये के गहनों की ठगी कर फरार हो गए थे.

यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम: बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में सेल प्रबंधन का पुतला दहन करेगी संयुक्त यूनियन

The post जमशेदपुर: पुलिसकर्मी बनकर एडवोकेट से ठगी की कोशिश, पकड़े जाने के डर से भागे बदमाश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top