Hot News

Batwara 1947 Teaser: नफरत के बीच उम्मीद की रोशनी बने सनी देओल, टीजर में दिखीं प्रीति जिंटा-शबाना आजमी

Batwara 1947 Teaser: साल 2026 की चर्चित फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बना हुआ है. फिल्म के मोशन पोस्टर और किरदारों के लुक सामने आने के बाद से ही इसकी चर्चा तेज हो गई थी. अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

टीजर में दिखी आजादी और बंटवारे की भावुक कहानी

रिलीज हुए टीजर में हिंदुस्तान की आजादी और 1947 के विभाजन के दौर की झलक दिखाई गई है. यह वह समय था जब देश ने स्वतंत्रता हासिल की, लेकिन साथ ही लाखों लोगों को बिछड़ने और दर्द का सामना भी करना पड़ा. टीजर में कई इमोशनल सीन, दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले बैकग्राउंड म्यूजिक के जरिए उस दौर की चुनौतियों और संघर्ष को दिखाने की कोशिश की गई है. कहानी एक ऐसे साहसी किरदार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जो मुश्किल हालात में भी मानवता और हिम्मत का साथ नहीं छोड़ता.

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे

‘बंटवारा 1947’ में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं. इस फिल्म के जरिए निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की लंबे समय बाद एक साथ वापसी भी हो रही है.

ए.आर. रहमान के संगीत से सजेगी फिल्म

फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने इसका निर्देशन किया है. वहीं, फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है और गीतों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं. आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 First Review: रिलीज से पहले सामने आया ‘कॉकटेल 2’ का पहला रिव्यू, जानें फिल्म को मिले कितने स्टार

The post Batwara 1947 Teaser: नफरत के बीच उम्मीद की रोशनी बने सनी देओल, टीजर में दिखीं प्रीति जिंटा-शबाना आजमी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top