Hot News

सहयोग शिविर के माध्यम से आमजन तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। बिहार प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सहयोग शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह ने उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत स्थित सहयोग शिविर एवं मालती पंचायत स्थित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, आमजनों से संवाद स्थापित किया तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न प्रशासनी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराया जाए।

बेलारी पंचायत स्थित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी ने कुल 07 प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। इनमें 04 जन्म प्रमाण-पत्र, 02 मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं 01 आवासीय प्रमाण-पत्र शामिल हैं। जन्म प्रमाण-पत्र के अंतर्गत शुभ कुमार, भत्या झा, नक्ष राज एवं आराध्या कुमारी के अभिभावकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं महेश सिंह एवं रामप्रीत पासवान के परिजनों को मृत्यु प्रमाण-पत्र सौंपे गए। इसके अतिरिक्त आरटीपीएस के माध्यम से रामनाथ राम को आवासीय प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

इसी प्रकार मालती पंचायत स्थित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी ने कुल 04 प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। इनमें 03 जन्म प्रमाण-पत्र एवं 01 मृत्यु प्रमाण-पत्र शामिल हैं। शाहीन प्रवीण, छोटेलाल सिंह एवं मोहम्मद परवेज के अभिभावकों को जन्म प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि विनोद कुमार सिंह के परिजनों को मृत्यु प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा आयोजित सहयोग शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविरों में आवेदन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंह सराय श्री किशन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top