Healthy Snacks Ideas: आज के समय में अगर बच्चों की डाइट की बात की जाए, तो उन्हें चिप्स, बर्गर और पिज्जा जैसी चीजें खाना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है. ये चीजें खाने में तो टेस्टी और मजेदार होती हैं, लेकिन अगर इन जंक फूड्स का सेवन रेगुलर बेसिस पर किया जाता रहे, तो बच्चों की सेहत पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ सकता है. जब शिशु छोटे होते हैं तो माता-पिता के दिमाग में हमेशा यही सवाल रहता है कि बच्चों को ऐसा क्या खिलाया जाए जो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी और मजेदार भी हों. अगर आपके घर पर भी छोटे शिशु हैं और आपके दिमाग में हर दिन यह सवाल उठता रहता है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको घर पर आसानी से बनने वाले 5 ऐसे टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आपके शिशु बाहर का जंक फूड खाना हमेशा के लिए भूल जाएंगे. तो चलिए इन स्नैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
बच्चों को खिलाएं सूजी और सब्जियों का चीला
घर के छोटे शिशु अक्सर हरी सब्जियां खाने के नाम पर ही नखरे दिखाने लग जाते हैं. ऐसे में अगर आप उन्हें सब्जियां खिलाना चाहती हैं, तो इसका सबसे बेस्ट तरीका है घर पर सूजी का चीला बनाना. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी में थोड़ा सा दही, पानी और बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर मिला लें. अब इस मिक्चर को तवे पर हल्के घी या बटर के साथ दोनों तरफ से सेक लें. यह देखने में जितना रंग-बिरंगा लगता है, खाने में उतना ही क्रिस्पी और टेस्टी होता है. छोटे शिशु इसे टोमैटो केचप के साथ बड़े ही चाव से खाते हैं.
ये भी पढ़ें: सुबह टिफिन को लेकर होती है टेंशन? 10 मिनट में बन जाएंगे ये 5 टेस्टी ऑप्शन, स्वाद ऐसा कि शिशु हो जाएंगे आपके फैन
ट्राय कर सकते हैं भुना हुआ मखाना चाट
अगर आपके बच्चों को चिप्स और कुरकुरे खाना अच्छा लगता है, तो इनकी जगह पर उन्हें मखाना चाट खिलाना भी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. मखाने में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से घी में मखानों को क्रिस्पी होने तक भून लें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा नमक, चाट मसाला और चुटकी भर हल्दी मिला दें. अगर आपके शिशु को चटपटी चीजें खाना अच्छा लगता है, तो आप इसमें बारीक कटा हुआ खीरा, टमाटर और नींबू का रस मिलाकर एक मजेदार चाट तैयार कर सकते हैं.
बच्चा मीठा खाना चाहे तो ओट्स और बनाना पैनकेक
अगर आपके शिशु को मीठा खाना अच्छा लगता है, तो मैदे से बने केक या पेस्ट्री की जगह पर आप उसे ओट्स और केले से बना पैनकेक भी खिला सकते हैं. ओट्स और केले का पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें. इसके बाद इसमें पका हुआ केला, थोड़ा सा दूध और शहद मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें. अब एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा बटर लगाकर छोटे-छोटे पैनकेक सेक लें. यह स्नैक न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होता है, बल्कि इसे खाकर बच्चों को भरपूर एनर्जी भी मिलती है.
ये भी पढ़ें: सुबह ऑफिस की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे हैं नाश्ता? 10 मिनट में तैयार करें ये 3 हेल्दी ब्रेकफास्ट
बच्चों का ऑल-टाइम फेवरेट होममेड पोटैटो वेजेस
दुकानों पर मिलने वाले फ्रेंच फ्राइज बच्चों के ऑल-टाइम फेवरेट होते हैं, लेकिन बार-बार इनके सेवन से बच्चों की सेहत बिगड़ भी सकती है. अगर आप अपने शिशु की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं, तो इन फ्रेंच फ्राइज की जगह पर आपको उन्हें घर पर ही बने आलू के वेजेस ट्राय करवाना चाहिए. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को लंबे टुकड़ों में काट लें और फिर उन पर थोड़ा सा ऑलिव ऑयल, नमक, काली मिर्च और ऑरेगानो छिड़क लें. अब इन्हें ओवन में बेक कर लें या तवे पर ढककर क्रिस्पी होने तक पका लें.. ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बहुत ही सॉफ्ट होते हैं, जिस वजह से शिशु इन्हें खाकर बहुत खुश हो जाते हैं.
शाम की छोटी भूख के लिए फ्रूट एंड नट्स योगर्ट पार्फे
गर्मियों के मौसम में या शाम की छोटी भूख के लिए यह एक बहुत ही रिफ्रेशिंग स्नैक है. इसे बनाने के लिए एक कांच के ग्लास में सबसे पहले गाढ़ी दही की एक लेयर लगाएं. इसके बाद इसके ऊपर से बच्चों के पसंदीदा फल जैसे आम, केला, सेब या स्ट्रॉबेरी के टुकड़े डालें. इसके बाद ऊपर से थोड़े से आल्मंड, काजू और किशमिश डालें. आप अगर चाहें तो मिठास के लिए इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं. यह दिखने में किसी आइसक्रीम संडे जैसा लगता है, इसलिए शिशु इसे तुरंत खत्म कर देते हैं.
ये भी पढ़ें: रात की भूख भी मिटेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा, डिनर में शामिल करें ये 5 सुपर लो कैलोरी फूड्स
The post बच्चों की जंक फूड खाने की आदत छुड़ा देंगे ये 5 टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स, हर शाम करेंगे इनकी डिमांड appeared first on Naya Vichar.