Hot News

अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का वीडियो; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, सेना हाई अलर्ट पर

US Strikes Video: यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई के जो ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो फुटेज जारी किए हैं, उसमें अमेरिकी मिसाइलों को ईरानी हवाई अड्डों के रनवे और मिसाइल लॉन्चरों को बेहद सटीक तरीके से नष्ट करते हुए दिखाया गया है.

अमेरिकी सेना अलर्ट पर

अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ (CENTCOM) ने साफ कर दिया है कि भले ही हमले रोक दिए गए हों, लेकिन अमेरिकी बल पूरी तरह सतर्क हैं. कमांड ने अपने बयान में कहा, “अमेरिकी बल हाई अलर्ट पर हैं और कमांडर-इन-चीफ (राष्ट्रपति) के अगले निर्देश मिलते ही किसी भी नए अभियान को अंजाम देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

हम मिलिट्री तौर पर पहले ही जीत चुके हैं : ट्रंप

ईरान पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ने कहा- “हम मिलिट्री तौर पर पहले ही जीत चुके हैं. उन्होंने (ईरान) थोड़ी देर पहले फोन किया था. वे डील करना चाहते हैं. मुझे नहीं पता कि वे डील करने के लायक हैं या नहीं. मुझे नहीं पता कि वे डील मानेंगे या नहीं.” ट्रंप ने आगे कहा- “अगर ईरान डील करना चाहता है, तो आपको क्या लगता है कि उन्होंने कमर्शियल जहाजों पर हमला क्यों किया?” उन्होंने जवाब दिया, “वे थोड़े पागल हैं… वे थोड़े आउट ऑफ कंट्रोल हैं. लेकिन वे डील करना चाहते हैं.

यूरोप से US सैनिकों को वापस बुलाने के प्लान पर क्या बेाले ट्रंप

यह पूछे जाने पर कि क्या वे यूरोप से और US सैनिकों को वापस बुलाने का प्लान बना रहे हैं, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “बहुत कुछ ग्रीनलैंड पर निर्भर करेगा… बहुत कुछ ईरान पर भी निर्भर है. वे अब मदद करना चाहते हैं. थोड़ी देर हो चुकी है क्योंकि ज्यादा लड़ाई नहीं करनी है. जब उनके पास मौका था, तो उन्होंने ऐसा न करने का फैसला किया.”

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर मचाई तबाही; जवाब में तेहरान ने बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें

The post अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का वीडियो; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, सेना हाई अलर्ट पर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top