Hot News

Nissan ने उतारी नई धाकड़ SUV, 5-स्टार सेफ्टी और 163hp की ताकत, फीचर्स ऐसे कि देखते रह जाएंगे

मिड-साइज SUV खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए बाजार में एक नया ऑप्शन आ गया है. Nissan ने अपनी नई Tekton SUV को हिंदुस्तान में लॉन्च कर दिया है, जो दमदार लुक के साथ फीचर्स की लंबी लिस्ट लेकर आई है. 10.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत वाली इस SUV में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. इतना ही नहीं, सेफ्टी के मामले में भी Tekton ने 5-स्टार रेटिंग के साथ अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. नई Nissan Tekton की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू होने वाली है.

देखने में दमदार है Nissan Tekton

Nissan Tekton का डिजाइन काफी दमदार और अट्रैक्टिव है. इसका डिजाइन काफी हद तक फ्लैगशिप Nissan Patrol से इंस्पायर्ड है, इसलिए इसे Baby Patrol का नाम भी दिया गया है. इसके आगे की तरफ बड़ी ग्रिल, LED हेडलाइट्स और C-शेप DRLs दिए गए हैं. इसका बड़ा फ्रंट बंपर और उभरी हुई लाइनों वाला बोनट SUV को मजबूत लुक देता है. बोनट पर बड़े अक्षरों में Tekton का नाम भी लिखा हुआ है. साइड से देखने पर इसमें बड़े व्हील आर्च और 18-इंच के अलॉय व्हील्स नजर आते हैं. पीछे की तरफ अलग डिजाइन वाले टेललैंप, मजबूत दिखने वाला बंपर और टेलगेट पर Nissan का लोगो मिलता है. कंपनी ने Tekton को कुल 11 कलर ऑप्शंस में पेश किया है, जिनमें 6 सिंगल-टोन और 5 डुअल-टोन कलर शामिल हैं.

Nissan Tekton की वेरिएंट-वाइज कीमत

Nissan Tekton को अलग-अलग इंजन और गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन के साथ कई वेरिएंट्स में उतारा गया है. इसमें-

मैनुअल वेरिएंट्स की कीमत-

  • Visia T160 MT वेरिएंट की कीमत 10.49 लाख रुपये
  • Visia+ T160 MT की कीमत 11.14 लाख रुपये
  • Acenta T160 MT की कीमत 11.79 लाख रुपये
  • N-Connecta T160 MT वेरिएंट की कीमत 13.69 लाख रुपये,
  • Tekna T160 MT की कीमत 15.39 लाख रुपये
  • Tekna+ T160 MT की कीमत 16.49 लाख रुपये है.

पावरफुल T280 इंजन वेरिएंट्स की कीमत

  • Acenta T280 MT की कीमत 14.99 लाख रुपये,
  • N-Connecta T280 MT की कीमत 14.99 लाख रुपये,
  • Tekna T280 MT की कीमत 16.39 लाख रुपये है.

ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत

  • Acenta T280 DCT की कीमत 14.99 लाख रुपये,
  • N-Connecta T280 DCT की कीमत 16.49 लाख रुपये,
  • Tekna T280 DCT की कीमत 17.79 लाख रुपये और
  • Tekna+ T280 DCT की कीमत 18.59 लाख रुपये है.

केबिन में मिलते हैं कई शानदार फीचर्स

Nissan Tekton का केबिन काफी मॉडर्न और प्रीमियम बनाया गया है. इसमें डुअल-टोन सीट्स के साथ चार अलग-अलग इंटीरियर थीम का ऑप्शन मिलता है. डैशबोर्ड पर बड़ी टचस्क्रीन और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ड्राइविंग से जुड़ी जरूरी जानकारी देखी जा सकती है. फीचर्स की बात करें, तो Tekton में वायरलेस फोन चार्जिंग, आगे की वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन AC, इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट्स और बड़ी पैनोरमिक सनरूफ मिलती है. इसमें Google Maps और Gemini जैसी सुविधाओं का सपोर्ट भी दिया गया है. इसके अलावा SUV में पैडल शिफ्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, बटन से खुलने और बंद होने वाला पावर्ड टेलगेट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. हालांकि, इनमें से कुछ फीचर्स केवल ऊंचे वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकते हैं.

दो टर्बो-पेट्रोल इंजन का मिलता है ऑप्शन

Nissan Tekton को दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है. इसका पहला इंजन 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट है, जो 100hp की पावर और 166Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन उन ग्राहकों के लिए है, जो रोजाना शहर में इस्तेमाल के साथ बेहतर माइलेज चाहते हैं. दूसरा और ज्यादा पावरफुल ऑप्शन 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का है. यह इंजन 163hp की पावर और 280Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जबकि 1.3-लीटर टर्बो इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है.

माइलेज कितना मिलेगा?

माइलेज की बात करें, तो Nissan Tekton का छोटा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 19.4kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है. ज्यादा पावरफुल 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का दावा किया गया माइलेज 18.5 kmpl तक है.

सेफ्टी में भी मजबूत पैकेज

सेफ्टी के मामले में Nissan Tekton को मजबूत पैकेज के साथ उतारा गया है. SUV को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें स्टैंडर्ड और एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी का अच्छा कॉम्बिनेशन दिया गया है. सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी TPMS और हिल होल्ड कंट्रोल शामिल हैं. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा पार्किंग और तंग जगहों पर कार चलाने में मदद करता है. Tekton में ADAS सेफ्टी फीचर्स का पैकेज भी मिलता है. इसमें लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइविंग के समय एक्स्ट्रा सेफ्टी देने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: 3.70 लाख की Alto K10 या 4.53 लाख की Kwid? जानें किस कार पर पैसा लगाना फायदे का सौदा

The post Nissan ने उतारी नई धाकड़ SUV, 5-स्टार सेफ्टी और 163hp की ताकत, फीचर्स ऐसे कि देखते रह जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top