Hot News

‘थाला’ की नयी पारी! सीएसके के मेंटर बन सकते हैं धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की पहचान बन चुके महेंद्र सिंह धोनी अब टीम के लिए नयी भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. 18 साल तक सीएसके के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग के पद छोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी धोनी को मेंटर की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रही है. सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में अंतिम फैसला धोनी की सहमति के बाद ही लिया जायेगा. हालांकि अब धौनी अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं, जहां लगातार चोटें उनकी राह में बड़ी चुनौती बन रही हैं.

पिछले सीजन घुटने की समस्या के कारण वह एक भी मुकाबला नहीं स्पोर्ट्स सके थे. इसके बाद से ही उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गयी हैं. ऐसे में लंबे समय तक टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग के पद छोड़ने से यह संभावना और मजबूत हो गयी है कि धोनी अब मैदान पर खिलाड़ी नहीं, बल्कि मेंटर या कोच की नयी भूमिका में सीएसके के साथ अपनी दूसरी पारी शुरू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: CSK और फ्लेमिंग का साथ खत्म, आपसी सहमति से अलग हुए हेड कोच

धोनी के नाम कई रिकॉर्ड

  1. धोनी ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में सीएसके को चैंपियन बनाया.
  2. उनकी अगुआई में सीएसके ने 2023 में पांचवां आइपीएल खिताब जीता था.
  3. आइपीएल में 100 मैच जीतनेवाले इकलौते कप्तान हैं.
  4. सबसे ज्यादा 226 आइपीएल मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड उनके नाम है.
  5. कप्तान के रूप में 133 जीत और 91 हार का रिकॉर्ड.
  6. 2023 का फाइनल ही धौनी का कप्तान के रूप में आखिरी मैच रहा था.

The post ‘थाला’ की नयी पारी! सीएसके के मेंटर बन सकते हैं धोनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top