Hot News

7 महीने बिना पासपोर्ट भारत में रहा अमेरिकी, नेपाल भागने से पहले दबोचा गया

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नेपाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक 36 साल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है. उसके पास कोई वैध पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज नहीं था. पूछताछ में उसने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और कहा कि वह अमेरिका के कैलिफोर्निया का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं.

रविवार (12 जुलाई) को एसएसबी की 22वीं बटालियन नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान सोनौली थाना क्षेत्र के मैनिहवा इलाके में सीमा स्तंभ संख्या 516 के पास जॉर्डन ब्राउन नेपाल की ओर जाने की कोशिश कर रहा था. जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की और वैध यात्रा दस्तावेज नहीं मिलने पर हिरासत में ले लिया.

एसएसबी के जवानों को देख भागने लगा अमेरिकी नागरिक

महराजगंज के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सिद्धार्थ ने बताया कि एसएसबी के जवानों ने जब उसे रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा. हालांकि, सीमा पर तैनात जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया. गिरफ्तारी के समय उसके पास कोई वैध पासपोर्ट नहीं मिले. ब्राउन थाईलैंड से समुद्री रास्ते के जरिए श्रीलंका पहुंचा था. वहां से वह 2 नवंबर 2025 को समुद्र के रास्ते हिंदुस्तान आया. इसके बाद से वह गोवा में रह रहा था. पुलिस अब उसके हिंदुस्तान आने के पूरे रास्ते और दावों की जांच कर रही है.

नेपाल भाग रहा था अमेरिकी नागरिक

इसका मतलब है कि ब्राउन करीब सात महीने तक बिना पासपोर्ट के हिंदुस्तान में रहा. इस दौरान वह गोवा में रह रहा था. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने इतने लंबे समय तक बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के हिंदुस्तान में कैसे रहकर सफर किया. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ब्राउन गोवा से पहले बेंगलुरु पहुंचा और वहां से उत्तर प्रदेश के सोनौली बॉर्डर आया. उसका इरादा नेपाल में प्रवेश करने का था, लेकिन सीमा पर एसएसबी के जवानों ने उसे पकड़ लिया.

The post 7 महीने बिना पासपोर्ट हिंदुस्तान में रहा अमेरिकी, नेपाल भागने से पहले दबोचा गया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top