Hot News

बारिश के मौसम में मॉर्निंग वॉक करें या नहीं? घर से निकलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Morning Walk Guide: बारिश के इस मौसम में हमारा मूड थोड़ा ज्यादा फ्रेश रहता है. सुहाने मौसम और ठंडी बहती हवाओं को देखकर अक्सर ऐसा मन करता है कि सुबह बाहर जाकर थोड़ी देर टहल लिया जाए. हमारा मन ऐसा इसलिए भी करता है क्योंकि बारिश के इन दिनों में हम घर पर बैठे बैठे अक्सर बोर हो चुके होते हैं. लेकिन घर से निकलते समय मन में कई तरह की शंका भी होने लगती है कि क्या बारिश के इस मौसम में घर से बाहर वॉक करना हमारी सेहत के लिए अच्छा साबित होगा या फिर हम किसी बीमारी की चपेट में आ जाएंगे. अगर आपका भी बारिश के इस मौसम में सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने का मन करता है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक लाइफ सेवर हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते समय जरूर रखना चाहिए. अगर आप इन बातों को नजरअंदाज करते हैं, तो आपको सर्दी जुकाम, पैर फिसलकर गिरने की प्रॉब्लम या फिर इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है. तो चलिए घर से निकलने से पहले बरती जाने वाली इन सावधानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

rainy season walking tips

क्या बारिश में वॉक करना सही है?

अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल आता है कि क्या बारिश में वॉक करना सही है? तो इसका बिल्कुल ही सिंपल और आसान सा जवाब है हां. बारिश के मौसम में वॉक करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन सिर्फ तभी जब आप उसकी पूरी तैयारी अपने घर से ही करके जाएं. जब आप बारिश में वॉक करते हैं तो आपका मेंटल स्ट्रेस कम होता है और साथ ही फ्रेश हवा मिलने की वजह से मूड भी फ्रेश हो जाता है. अगर आप फिजिकली एक्टिव रहना पसंद करते हैं, तो यह एक जबरदस्त तरीका है. हालांकि, अगर बारिश बहुत ही ज्यादा तेज हो, बिजली कड़क रही हो या फिर हर तरफ पानी भर गया हो, तो आपको बाहर वॉक करने से बचना चाहिए. ऐसे समय में घर के अंदर ही योगा या इनडोर एक्सरसाइज करना ज्यादा बेहतर ऑप्शन होता है.

ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद

सही जूतों का चुनाव है सबसे जरूरी

अगर आप बारिश के इस मौसम में वॉक करने निकल रहे हैं, तो इस समय आपके लिए सबसे जरूरी चीज होने वाली है आपके जूते. इस मौसम में सड़कें हर समय गीली और फिसलन से भरी हुई होती हैं. अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो ऐसे जूते पहनें जिनकी ग्रिप मजबूत हो. इस तरह के जूते आपको गिरने से बचाएंगे. इसके अलावा आपको कभी भी नॉर्मल स्पोर्ट्स शूज नहीं पहनने चाहिए क्योंकि ये सड़क के पानी को एब्जॉर्ब कर लेते हैं जिससे आपके पैरों में फंगल इन्फेक्शन बढ़ता है और बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं. इस मौसम में आपको वॉटरप्रूफ या फिर ऐसे सैंडल्स और जूते पहनने चाहिए जो जल्दी सूख जाएं और जिनमें पानी जमा न होता हो.

सही कपड़ों और रेन गियर का इस्तेमाल जरूरी

अगर आप बारिश के मौसम में वॉक पर निकल रहे हैं, तो उस समय हमेशा हल्के और जल्दी सूखने वाले कपड़े ही पहनें. इस मौसम में सिंथेटिक या फिर नायलोन के कपड़े बेस्ट होते हैं. कॉटन के कपड़े बारिश में भीगकर हैवी हो जाते हैं, जिसकी वजह से आपको ठंड लग सकती है. अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो अपने साथ एक अच्छी क्वालिटी का छाता या फिर रेनकट जरूर रखें. इसके अलावा अपने मोबाइल, पैसे या चाबी जैसी जरूरी चीजों को सुरक्षित रखने के लिए एक वॉटरप्रूफ पाउच या बैग का इस्तेमाल करें ताकि वे भीगे नहीं.

ये भी पढ़ें: अचानक लो हो जाए ब्लड प्रेशर, तो घबराने की जरूरत नहीं! अस्पताल जाने से पहले घर पर करें ये 5 आसान उपाय

सही रास्ते और जगह का चुनाव करें

बारिश के इस मौसम में आप किस जगह पर वॉक कर रहे हैं, यह बात भी बहुत ही ज्यादा मायने रखती है. आपको इस तरह की जगहों पर जाने से बचना चाहिए जहां पर गड्ढे हों या फिर पानी या कीचड़ जमा हो गया हो. ठहरे हुए पानी में कई तरह की बीमारियां फैलाने वाले मच्छर और बैक्टीरिया मौजूद होते हैं. इसके अलावा कभी भी ढके हुए गटर या फिर मैनहोल के पास से भूलकर भी न गुजरें. वॉक करने के लिए किसी साफ सुथरे पार्क या ऐसी सड़क को चुनें जो समतल हो और जहां पानी जमा न होता हो. इसके अलावा हमेशा बिजली के खंभों, तारों और पुराने पेड़ों के नीचे खड़े होने या उनके पास से गुजरने से बचें, क्योंकि बारिश में इनके गिरने का खतरा रहता है.

वॉक से आने के बाद तुरंत करें ये काम

बारिश के मौसम में मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद तुरंत पंखे या फिर एसी की हवा में बैठने की गलती न करें. घर आने के बाद सबसे पहले अपने भीगे हुए कपड़ों को बदलें और इसके बाद साफ पानी और अच्छे साबुन से अपने पैरों को अच्छी तरह से धोकर सुखाएं. अगर आप बारिश में भीग गए हैं, तो घर आने के बाद एक कप हर्बल चाय, काढ़ा या फिर गुनगुना पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद हर पुरुष को जरूर कराने चाहिए ये हेल्थ चेकअप्स, कई गंभीर बीमारियां समय रहते चल जाएंगी पता

The post बारिश के मौसम में मॉर्निंग वॉक करें या नहीं? घर से निकलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top