Hot News

घर आते ही सबसे पहले इन 5 चीजों पर जाती है मेहमानों की नजर, अच्छा इंप्रेशन बनाना है तो आज ही सुधार लें इन्हें

Home Decor Tips: सुबह का समय, अचानक से फोन बजता है और सामने वाला आपसे कहता है कि, “हम 15 मिनट में आ रहे हैं.” यह सुनते ही हमारे हाथ-पांव फूलने लगते हैं और हम पागलों की तरह जल्दबाजी में पूरे घर में झाड़ू-पोछा करने और चीजों को समेटने लग जाते हैं. हमें ऐसा लगता है कि जैसे ही मेहमान घर पर आएंगे, तो हमारे पूरे घर को ऊपर से नीचे तक परखेंगे. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है, तो आप काफी हद तक गलत हो सकते हैं. जब मेहमान घर आते हैं, तो उनका ध्यान सबसे पहले आपकी महंगी पेंटिंग्स या फिर आलीशान डेकोरेशन पर नहीं, बल्कि घर की कुछ बेहद आम और छोटी-मोटी चीजों पर सबसे पहले जाता है. कई बार तो ये वे चीजें होती हैं, जिन पर हम खुद भी कभी ध्यान नहीं देते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं चीजों और जगहों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिन पर घर आने वाले मेहमानों की नजर सबसे पहले पड़ती है. जब आप इन जगहों के बारे में जान लेंगे, तो आपके लिए इन्हें परफेक्ट बनाकर रखना और भी आसान हो जाएगा.

घर आते ही लोग सबसे पहले क्या नोटिस करते हैं

घर का मुख्य दरवाजा और एंट्रेंस

आपके घर का मुख्य दरवाजा ही आपके पूरे घर यानी कि आशियाने का आईना होता है. जैसे ही मेहमान आपके घर पहुंचते हैं, उनकी नजर सबसे पहले आपके घर के दरवाजे, नेमप्लेट और डोरमैट पर ही जाती है. अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा गंदा होगा या फिर डोरमैट पुराना और धूल से भरा हुआ होगा, तो वहीं से एक निगेटिव इफेक्ट पड़ना शुरू हो जाता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो, तो सबसे पहले अपने मुख्य दरवाजे को साफ रखना शुरू कर दें. वहां एक सुंदर और साफ-सुथरा डोरमैट बिछाएं. इसके अलावा आप अगर चाहें तो दरवाजे के पास एक छोटा सा पौधा या कोई सुंदर डेकोरेटिव पीस भी रख सकते हैं, जो आने वालों का मुस्कुराकर स्वागत करे.

ये भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक

लिविंग रूम की सिटिंग अरेंजमेंट और सोफा

जब मेहमान मुख्य दरवाजे से अंदर आते हैं, तो आप उन्हें सीधे लिविंग रूम में ले जाते हैं. वहां पर उनकी नजर सबसे पहले आपके बैठने की जगह यानी कि सोफे पर पड़ती है. बता दें अगर सोफे पर रखी चादर या कुशन कवर्स गंदे हों, मुड़े हुए हों या फिर बिखरे हों, तो पूरा कमरा बिखरा हुआ और अजीब सा लगता है. मेहमानों के आने से पहले सोफे के कुशन को ठीक से सेट करें और साफ-सुथरी कुशन कवर का इस्तेमाल करें. बैठने की जगह के आसपास फालतू का सामान जैसे अखबार, बच्चों के खिलौने या कपड़े न पड़े रहने दें.

घर की खुशबू या महक पर भी जाता है ध्यान

आपके घर से आ रही खुशबू या फिर महक एक ऐसी चीज है जिसे मेहमान बिना देखे ही महसूस कर लेते हैं. जैसे ही कोई आपके घर के अंदर कदम रखता है, तो घर की हवा और वहां की अच्छी या बुरी महक सीधे उनके मूड पर ही असर डालती है. अगर आपके घर में सीलन, किचन के मसालों या बंद कमरे की अजीब सी गंध आ रही हो, तो मेहमान इसकी वजह से भी असहज महसूस करने लगते हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो, तो सबसे पहले अपने घर को फ्रेश रखने के लिए सुबह-शाम खिड़कियों को खोलकर रखना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करते हैं तो फ्रेश हवा पूरे घर में आ जाती है. इसके अलावा आप अगर चाहें तो हल्के रूम फ्रेशनर, सेंटेड कैंडल्स या डिफ्यूजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इनकी हल्की और भीनी-भीनी खुशबू घर के माहौल को बेहद पॉजिटिव बना देती है.

ये भी पढ़ें: छोटी सी बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, ये 5 सस्ते आइडियाज देंगे उसे मिनी गार्डन जैसा लुक

वॉशबेसिन और बाथरूम की सफाई

जब मेहमान घर आते हैं, तो वे एक बार तो कम से कम अपना हाथ-मुंह धोने के लिए वॉशबेसिन या फिर बाथरूम का इस्तेमाल जरूर करते हैं. यह आपके घर का वह हिस्सा है, जो आपकी स्वच्छता की आदत को सबसे सटीक तरीके से दिखाता है. अगर वॉशबेसिन पर पानी के दाग हों, साबुन की दानी गंदी हो या वहां टंगा तौलिया गीला और पुराना हो, तो मेहमानों को यह बहुत ही खराब लगता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो तो वॉशबेसिन को हमेशा चमकाकर रखें. इसके अलावा वहां पर एक साफ और सूखा हैंड टॉवल भी जरूर लटकाएं. इस जगह पर एक अच्छी खुशबू वाला हैंडवॉश रखना भी बहुत फायदेमंद साबित होता है.

फर्श और कोने की साफ-सफाई

घर पर यहां से वहां चलते और बैठते समय मेहमानों की नजर फर्श पर जरूर जाती है. ऐसे में अगर फर्श पर धूल, पैरों के निशान दिखेंगे, या फिर कमरों के कोनों में जाले लगे रहेंगे, तो आपके घर की पूरी सजावट ही बेकार चली जाएगी. टीवी कैबिनेट के पीछे, पंखों पर या कमरों के कोनों में जमी धूल अक्सर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती है. इस शर्मिंदगी से बचने के लिए मेहमानों के आने से पहले फर्श पर अच्छे से पोंछा लगाएं और कोनों की धूल झाड़ लें. फर्श जितना साफ और चमकदार होगा, आपका घर उतना ही बड़ा और खुला-खुला महसूस होगा.

ये भी पढ़ें: खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक

The post घर आते ही सबसे पहले इन 5 चीजों पर जाती है मेहमानों की नजर, अच्छा इंप्रेशन बनाना है तो आज ही सुधार लें इन्हें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top