Hot News

अमेरिका की मदद से रिम्स-2 में स्किल्ड मेडिकल प्रोफेशनल्स की होगी तैनाती, जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से होगा MoU

बिपिन सिंह

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में राज्य प्रशासन बड़ा कदम उठाने जा रही है. स्वास्थ्य विभाग अमेरिका की प्रतिष्ठित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण सहयोग के लिए एमओयू (समझौता ज्ञापन) करने की तैयारी में है. यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इस साझेदारी के तहत रिम्स-2 समेत राज्य के मेडिकल संस्थानों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, रिसर्च, तकनीकी सहयोग और स्किल डेवलपमेंट का लाभ मिलेगा.

स्वास्थ्य मंत्री से मिला जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधिमंडल

मंगलवार को जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी चार्ल्स आर हैंकला ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मुलाकात की. इस दौरान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा. बैठक में मेडिकल शिक्षा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, रिसर्च, आधुनिक स्वास्थ्य तकनीक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

रिम्स-2 को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सहयोग

बैठक में चार्ल्स आर. हैंकला ने बताया कि उनकी टीम पिछले एक वर्ष से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था का अध्ययन कर रही है. उन्होंने प्रशासन और एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के सहयोग से बन रहे महत्वाकांक्षी रिम्स-2 प्रोजेक्ट की सराहना की. उन्होंने कहा कि जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी रिम्स-2 सहित झारखंड के अन्य मेडिकल संस्थानों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, रिसर्च, एकेडमिक सहयोग, स्किल डेवलपमेंट और आधुनिक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगी. इससे भविष्य में राज्य में कुशल चिकित्सा पेशेवर तैयार करने में मदद मिलेगी.

झारखंड के छात्रों को अमेरिका में प्रशिक्षण का अवसर

इस एमओयू के तहत झारखंड के आदिवासी, मूलवासी और अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को अमेरिका में प्रशिक्षण, रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट का अवसर मिलेगा. इंटर एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा को वैश्विक स्तर से जोड़ने की योजना है.

स्कॉलरशिप योजना से अमेरिका भेजे जाएंगे छात्र

राज्य प्रशासन की स्कॉलरशिप योजना के तहत झारखंड के मेधावी नर्सिंग और मेडिकल छात्रों को अमेरिका भेजने का प्रयास किया जाएगा. वहां वे करीब एक वर्ष तक आधुनिक चिकित्सा तकनीक, एडवांस नर्सिंग, रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छात्र वापस झारखंड लौटेंगे और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे.

स्वास्थ्य मंत्री बोले- झारखंड के लिए गर्व की बात

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी जैसे विश्वस्तरीय संस्थान का झारखंड के साथ जुड़ना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी और कौशल विकास के क्षेत्र में झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट भी इसी सोच का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें…

पंसस ने स्वीकारा : बच्ची से रेप के मामले को गांव में ही दबाने के लिए एक लाख में समझौता हुआ था

गुमला में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना, 20 हजार रुपये लेकर की पार्टी

The post अमेरिका की मदद से रिम्स-2 में स्किल्ड मेडिकल प्रोफेशनल्स की होगी तैनाती, जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से होगा MoU appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top