Hot News

18 दिन से जारी है सोनम वांगचुक का अनशन, 16 जुलाई को देश भर में भूख हड़ताल की अपील

Sonam Wangchuk Hunger Strike : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 18 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं. सीजेपी ने X पर पोस्ट कर देश भर के छात्रों से अपील की है कि 16 जुलाई को एक दिन की भूख हड़ताल करें. जिससे प्रशासन पर अतिरिक्त दबाव बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि यह सामूहिक भूख हड़ताल सोनम वांगचुक के प्रति समर्थन का भी प्रतीक होगी.

केंद्र की ओर से बातचीत की कोई पहल नहीं : CJP

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मीडिया से बातचीत के दौरान भूख हड़ताल से जुड़ी जानकारी दी. बताया कि अब तक केंद्र प्रशासन की ओर से बातचीत को लेकर कोई भी कदम नहीं लिया गया है. वहीं आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के साथ कई विपक्षी नेताओं ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की है. अभिजीत ने सोशल मीडिया के जरिए बताया, सोनम ने कहा है कि लोगों को उनसे अनशन तोड़ने की अपील करने की बजाय प्रशासन से बातचीत करने को लेकर दबाव बनाना चाहिए.

भूख हड़ताल पर बैठने के कारण

मेडिकल परीक्षा NEET 2026 में हुए पेपर लीक की घटना के कारण देश भर के अलग-अलग हिस्सों से करीब 20 छात्रों ने आत्महत्या कर ली. हालांकि दोबारा नीट की परीक्षा कराई गई, लेकिन एग्जाम सेंटर अपने पते पर न मिलना जैसी छिटपुट गड़बड़ियां फिर देखी गई. सोनम के आमरण अनशन पर बैठने का NEET परीक्षा में गड़बड़ी एकमात्र कारण नहीं है. इसके अलावा 2024 में यूजीसी नेट की परीक्षा के पेपर लीक हो गए थे. CBSE बोर्ड परीक्षा, यूपी टेट (2021), यूपी पुलिस कॉन्सटेबल (2024), UKSSSC (2025) की परीक्षा में भी पेपर लीक होने से छात्रों को परेशानी हुई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट में छपे आंकड़े बताते हैं कि 2019 से 2024 तक 65 से अधिक पेपर लीक जैसी गड़बड़ियां हुई हैं; और ये परेशानी सिर्फ केंद्र की परीक्षाओं में ही नहीं बल्कि राज्यस्तरीय विभिन्न परीक्षाओं में घोटाले हुए. इसी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और गड़बड़ियों की बवाबदेही की मांग करते हुए सीजेपी का धरना प्रजर्शन 26 दिनों व सोनम की भूख हड़ताल 18 दिनों से जारी है.

लद्दाख को छठे शेड्यूल में डालने की मांग

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का मुख्य मुद्दा परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जवाबदेही लेते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से जुड़ा है. लेकिन जिस मुद्दे को लेकर लद्दाख में सोनम ने 22 दिनों की भूख हड़ताल की थी. उसे भी प्रशासन ने अब तक पूरा नहीं किया. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के हवाले से सोनम ने बताया कि प्रशासन ने इस मामले के समाधान के लिए प्रशासनी तंत्र ने बातचीत शुरू की थी. जिसका कोई सकारात्मक असर ग्राउंड लेवल पर अब तक नहीं देखा गया है.

लगातार सेहत में आ रही गिरावट

अभिजीत दीपके समेत सीजेपी के प्रवक्ताओं ने मीडिया से बातचीत और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार सोनम की सेहत को लेकर जानकारी दी है. 15 जुलाई की बात करें तो उनका वजन 17 दिन की भूख हड़ताल के बाद 18वें दिन उनका वजन करीब 9 किलोग्राम कम हो गया है. वहीं उनका सुगर लेवल भी 60 से 65 के आसपास देखा जा रहा है. एक वीडियो, जिसे देखने के बाद देश भर से उनको लेकर लोगों की चिताएं सामने आने लगी, इसमें वे वजन चेक कराते वक्त खड़े नहीं रह पाए थे. कमजोरी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है.

अरविंद केजरीवाल जाएंगे जंतर-मंतर

14 जुलाई को अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी कर बताया कि 16 जुलाई को धरना स्थल पर जाएंगे. इसके पहले संजय सिंह और आतिशी सहित कई आप नेता प्रदर्शन को अपना समर्थन जता चुके हैं.

ये भी पढ़ें : 18 दिन से अनशन पर सोनम वांगचुक को अखिलेश का खुला समर्थन, फोन कर की अनशन तोड़ने की अपील

ये भी पढ़ें : बागेश्वर धाम: भाई पर गोलीकांड का आरोप, धीरेंद्र शास्त्री बोले- उससे मेरा कोई संबंध नहीं

The post 18 दिन से जारी है सोनम वांगचुक का अनशन, 16 जुलाई को देश भर में भूख हड़ताल की अपील appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top