Jana Nayagan Release Date: साउथ सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके थलपति विजय के फैंस के लिए गुड न्यूज है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट आखिरकार कन्फर्म हो गई है, जिसका फैंस साल की शुरुआत से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. यह फिल्म 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि बतौर एक्टर यह थलपति विजय की आखिरी फिल्म होगी, क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह नेतृत्व पर फोकस करेंगे.
Jana Nayagan New Posters: पुलिस की वर्दी में थलपति विजय का दमदार अंदाज
फिल्म के मेकर्स KVN Productions ने इंस्टाग्राम पर ‘जन नायकन’ के तीन नए पोस्टर शेयर किए हैं. इन पोस्टर्स में थलपति विजय पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में तलवार लिए नजर आ रहे हैं.
Jana Nayagan Posters Reaction: नए पोस्टर ने बढ़ाया फैंस का क्रेज
पोस्टर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई. लोग कमेंट सेक्शन में लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और विजय के इस नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Jana Nayagan Delay: क्यों टलती रही विजय की फिल्म?
इस फिल्म को सिनेमाघरों तक पहुंचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. पहले यह फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) से इसे मंजूरी मिलने में देरी हो गई. इसके बाद कुछ लोगों ने फिल्म के सीन और पूरी फिल्म को इंटरनेट पर लीक कर दिया, जिससे मेकर्स को बहुत नुकसान हुआ.
मामला इतना बढ़ गया कि मद्रास हाई कोर्ट को इस पर रोक लगानी पड़ी. लेकिन अब सारी मुश्किलें दूर हो चुकी हैं और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है.
Jana Nayagan Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?
फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है और संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.
Jana Nayagan Language Release: किस नाम से होगी रिलीज?
यह फिल्म तमिल में ‘जन नायकन’, तेलुगु में ‘जन नायकुडु’ और हिंदी में ‘जन नेता’ नाम से रिलीज होगी. यानी अलग-अलग भाषाओं के दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें- ‘रजनीकांत इतना गिरा हुआ इंसान नहीं’, थलापति विजय को लेकर फैल रही अफवाहों पर फूटा सुपरस्टार का गुस्सा
यह भी पढ़ें- त्रिशा कृष्णन ने विजय थलापति को किया अनफॉलो? बर्थडे भी नहीं किया विश
The post Jana Nayagan Release Date: CM विजय थलपति
की आखिरी फिल्म की रिलीज डेट फाइनल, तीन भाषाओं में अलग-अलग नाम से होगी रिलीज appeared first on Naya Vichar.
