Hot News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को हुआ टाइफॉयड, वीडियो जारी कर दी सेहत की जानकारी

Abhijeet Dipke health update : CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी तबीयत को लेकर जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद ब्लड टेस्ट कराया गया. अब रिपोर्ट में उन्हें टाइफॉयड होने की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि इलाज चल रहा है और वह जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं.

शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की अपील

अभिजीत दीपके ने वीडियो में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आंदोलन अब तक शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से इसी तरह अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अगर आंदोलन शांतिपूर्ण रहा तो उनकी मांगों को जरूर सफलता मिलेगी. जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन जारी है और इसे 36 दिन पूरे हो चुके हैं. वहीं, सोनम वांगचुक की सेहत में भी लगातार सुधार हो रहा है.

बिहार में आंदोलन तेज, छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

अभिजीत दीपके ने बिहार में चल रहे आंदोलन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज यानी 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र नेता दीपांकर मिश्रा और सबा आफरीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. उन्होंने दोनों को तुरंत रिहा करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द रिहा नहीं किया गया तो पूरे बिहार में बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया जाएगा.

आज प्रशासन के साथ होगी तीसरे दौर की बैठक

CJP और केंद्र प्रशासन के प्रतिनिधियों के बीच 25 जुलाई को तीसरे दौर की बैठक होनी है. यह बैठक शाम 4:30 बजे प्रस्तावित है. संगठन अब भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करने की अपनी मांग पर कायम है. CJP का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें : CJP Protest Live : प्रशासन से तीसरी बैठक आज, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साफ जवाब चाहता है CJP

The post CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को हुआ टाइफॉयड, वीडियो जारी कर दी सेहत की जानकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top