Video : पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हो गई. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. पुलिस हालात को नियंत्रित करने की कोशिश करती नजर आई.
वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस के बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. उनके हाथों में पार्टी के झंडे नजर आ रहे हैं. कार्यकर्ता “केजरीवाल हाय-हाय” और “हरजोत सिंह बैंस इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाते दिख रहे हैं. 2 मिनट 48 सेकंड के इस वीडियो में करीब 1 मिनट 40 सेकंड पर एक बीजेपी नेता बैरिकेड पर चढ़ा नजर आता है. वह जोर-जोर से नारे लगाता है, लेकिन बाद में नीचे उतरने में उसे परेशानी होती दिखती है.
वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग मिलकर उक्त बीजेपी नेता को बैरिकेड से नीचे उतारते हैं. नीचे आने के बाद वह कार्यकर्ताओं से मिलते हैं और वहां से चले जाते हैं. इसके बाद उनके पीछे मौजूद दूसरे कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ जाते हैं और नारेबाजी शुरू कर देते हैं.
The post नारेबाजी के जोश में बैरिकेड पर चढ़े बीजेपी नेता, उतरने में फंसे… VIDEO में कैद हुआ पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

