Hot News

घर में अपराजिता का पौधा लगाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, तभी मिलेगा शुभ फल

Vastu Tips for Aparajita Plant: हमारे सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है. माना जाता है कि अगर आप अपने घर में सही पौधे लगाते हैं तो इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है और साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है. इन्हीं शुभ पौधों में से एक है अपराजिता का पौधा. कई लोग इसे विष्णुकांता या नीलकंठ के नाम से भी जानते हैं. इसके नीले और सफेद रंग के फूल देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं और साथ ही यह पौधा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को भी बहुत प्रिय है.

अगर आप अपने घर पर अपराजिता का पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है. जानकारों के अनुसार अगर आप इस पौधे का पूरा फायदा लेना चाहते हैं, तो यह आपको तभी मिलता है जब आप इसे लगाते समय कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखें. अगर आप इस पौधे को लगाते समय कुछ गलती कर देते हैं, तो आपको इसका पूरा फायदा या फिर शुभ फल नहीं मिल पाता है. तो चलिए बहुत ही आसान शब्दों में समझते हैं कि घर पर अपराजिता का पौधा लगाने से पहले आपको किन 5 सबसे जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए.

vastu tips for aparajita plant

सही दिशा में रखना है सबसे जरूरी

वास्तु शास्त्र के हिसाब से आपको अपने घर पर अपराजिता के पौधे को हमेशा ही पूर्व, उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए. उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि इसी को भगवान का स्थान भी माना जाताहै. जब आप इस दिशा में अपराजिता का पौधा लगाते हैं, तो पोरे घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ने लगती है और साथ ही मेंटल स्ट्रेस भी कम होता है. गलती से भी इस पौधे को दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में न लगाएं, क्योंकि वहां पर इस पौधे को रखना कभी भी अच्छा नहीं माना जाता है.

ये भी पढ़ें: मंदिर में दीपक जलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है वास्तु दोष और नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल

सही दिन और समय पर लगाएं

अगर आप अपराजिता के इस पौधे को अपने घर लेकर आ रहे हैं या फिर लगाने का सोच रहे हैं, तो इसका भी एक सही समय होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर पर लगाने के लिए गुरूवार और शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा होता है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का होता है और वही शुक्रवार का दिन धन की देवी यानी कि माता लक्ष्मी का. इन दिनों में पौधा लगाने से घर में पैसों की तंगी दूर होती है और बरकत आती है.

मुख्य द्वार पर रखते समय इस बात का रखें ख्याल

अगर आप अपराजिता के इस पौधे को गमले में लगाकर घर के मुख्य द्वार पर रखने की सोच रह हैं, तो आपको हमेशा ही एक बात का ख्याल रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार जब भी आप अपने घर से बाहर निकल रहे हों, तो यह पौधा हमेशा आपके दाहिने हाथ की तरफ ही होना चाहिए. जब आप इस पौधे को घर के अंदर रखते हैं तो निगेटिव एनर्जी अंदर नहीं आ पाती है और साथ ही पूरे घर-परिवार में शांति भी बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: सुबह किचन में सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए? गैस, स्लैब या फिर सिंक में कौन आता है पहले? यहां जानें सही क्रम

पौधे की देखभाल और साफ-सफाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप घर पर लगे किसी भी पौधे को किस हालत में रखते हैं, इसका काफी गहरा असर आपकी जिंदगी पर भी पड़ता है. अपराजिता का पौधा एक बेल की तरह बढ़ता है. अगर आप इसे घर पर लगा रहे हैं, तो आपको इस बात का ख्याल रखना पड़ेगा कि इसकी बेल जमीन पर बिखरी हुई या फिर नीचे की तरफ लटकती हुई न रहे. इसे हमेशा किसी लकड़ी या फिर धागे की मदद से ऊपर की तरफ चढ़ाएं. ऊपर जाती हुई इस बेल को जीवन में तरक्की और आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा, पौधे के आसपास हमेशा सफाई रखें और अगर कोई पत्ता या फूल सूख जाए, तो उसे तुरंत हटा दें. सूखा हुआ पौधा घर में उदासी लाता है.

पूजा में नीले फूलों का इस्तेमाल करें

अपराजिता का यह नीला फूल भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और शिव भगवान को बहुत ही ज्यादा प्रिय होता है. अगर आप रोज पूजा करते समय इसका फ्रेश फूलों को बग्गवान को चढ़ाते हैं, तो एक-एक करके आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन माता-लक्ष्मी को यह नीला फूल चढाने से रुका हुआ पैसा वापस मिलने लगता है और साथ ही काम या फिर बिजनेस में फायदा भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: मोरपंख की असली ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान, किस्मत और जिंदगी बदलनी है तो इसे घर की इन जगहों पर जरूर रखें

The post घर में अपराजिता का पौधा लगाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, तभी मिलेगा शुभ फल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top