Hot News

अभिजीत दीपके का दावा, BJP ज्वाइन करने की मिल रही धमकी; पीएम मोदी और शाह पर बोला हमला

महाराष्ट्र पहुंचने पर जब मीडिया ने उनसे बीजेपी की तरफ से मिले ऑफर के बारे में पूछा, तो अभिजीत दीपके ने कहा, “मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं कि मैं और मेरा परिवार बीजेपी में शामिल हो जाए. मुझे यह सोचकर भी शर्म आती है कि मैं पीएम मोदी और अमित शाह के पोतों की उम्र का हूं. उनके पोतों की उम्र के बच्चों को धमकियां दी जा रही हैं. अगर यही सब होना है, तो उनके प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहने का क्या फायदा?”

दीपके की मां का दावा, वीडियो के जरिए मिली धमकी

छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि जैसे ही उनके बेटे ने यह आंदोलन शुरू किया, उसे एक वीडियो के जरिए धमकी दी गई. वीडियो में साफ कहा गया था कि अगर अभिजीत बीजेपी में शामिल नहीं हुआ, तो उसके माता-पिता को मुसीबत में डाल दिया जाएगा और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा.

दीपके की मां का दावा, 16 दिनों तक रिश्तेदारों के घर रहना पड़ा

अनीता दीपके ने बताया, बेटे अभिजीत दीपके की सलाह पर सुरक्षा के लिहाज से उन्हें अपना घर छोड़कर कोंकण इलाके में अपने एक रिश्तेदार के पास जाना पड़ा, जहां वे करीब 16 दिनों तक रहे. उन्होंने कहा, “अभिजीत ऐसी धमकियों से नहीं डरता, लेकिन मेरे पति को लो ब्लड प्रेशर की बीमारी है और अभिजीत उस समय हमारे साथ नहीं था, इसलिए उसकी चिंता को देखते हुए हमने कुछ दिनों के लिए घर छोड़ने का फैसला किया.”

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के समर्थन में आए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके का पीएम मोदी पर तंज: कहा- पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर बन जाएं, उस काम में बहुत अच्छे हैं

ये भी पढ़ें: संसद में NEET 2026 पर संग्राम: खरगे का केंद्र पर हमला, पूछा- छात्रों पर लाठीचार्ज का जिम्मेदार कौन? अमित शाह दें इस्तीफा

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग क्यों? घायलों का सही इलाज कराने का दिया निर्देश

ये भी पढ़ें: “राहुल गांधी नव जवान मनके कहलैं इडियट”, जितेंद्र सिंह और अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद पर बोला हमला

ये भी पढ़ें: अमित शाह पर विवादित टिप्पणी: राहुल गांधी ने कहा- मैं BJP, RSS से कभी माफी नहीं मांगूंगा

The post अभिजीत दीपके का दावा, BJP ज्वाइन करने की मिल रही धमकी; पीएम मोदी और शाह पर बोला हमला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top