Hot News

पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कटाक्ष किया. इंस्टाग्राम पर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो पर तंज कसते हुए लिखा, “देश के भविष्य से ज्यादा आपकी स्किन चमक रही है.”

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब देश में बार-बार हो रहे परीक्षा पेपर लीक को लेकर विवाद जारी है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन कर रही है. पार्टी की मांग है कि परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जाएं, पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और दोषियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ न हो.

दीपके का कमेंट पीएम मोदी के वीडियो पर

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा

सेल्फी स्टाइल वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नया कानून देश की परीक्षा व्यवस्था को भरोसेमंद और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने साफ कहा कि पेपर लीक कराने वाले ‘पेपर माफिया’ को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा. पीएम ने यह भी कहा कि प्रशासन तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और सख्त कानूनों के जरिए परीक्षा प्रणाली में लगातार सुधार करती रहेगी.

View on Instagram

प्रधानमंत्री मोदी ने एक नये वीडियो मैसेज में कहा कि हम एक प्रभावी परीक्षा प्रणाली स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

संसद ने दी प्रश्नपत्र लीक निरोधक विधेयक को मंजूरी

राज्यसभा ने गुरुवार को ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी और इसके साथ ही विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गयी. इसमें प्रश्न पत्र लीक करने के अपराध में दस साल तक की सजा तथा 50 लाख रूपये तक के जुर्माने का प्रावधान है. नीट प्रश्नपत्र लीक की पृष्ठभूमि में लाए गए लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 को लोकसभा ने एक दिन पहले ही मंजूरी दी थी.

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब दिया और उनके जवाब के बाद सदन ने ध्वनिमत से विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी. सदन ने विपक्ष द्वारा विधेयक पर लाये गये संशोधन प्रस्तावों को ध्वनिमत से खारिज कर दिया. मंत्री के जवाब के पहले कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए राज्य सभा से वाक आउट किया.

The post पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top