Hot News

पहले सावन सोमवार शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी

Sawan 2026: भगवान भोलेनाथ की भक्ति को समर्पित सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो चुकी है. इसका समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा. इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ रहा है.यदि आप भी इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे हैं, तो पूजा में कुछ विशेष सामग्री जरूर शामिल करें. धार्मिक मान्यता है कि इन वस्तुओं को शिवलिंग पर अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. 

सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

  • गंगाजल एवं शुद्ध जल: तांबे के लोटे से ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है.
  • बेलपत्र: भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है. सोमवार के दिन 11 या 21 अखंड बेलपत्र चढ़ाएं. ध्यान रखें कि बेलपत्र की चिकनी सतह शिवलिंग की ओर रहे.
  • धतूरा और आक के फूल: पौराणिक मान्यता है कि भगवान शिव को धतूरा और आक के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है. इससे नकारात्मकता दूर होती है और कार्यों में सफलता मिलती है.
  • शहद: शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से वाणी में मधुरता आती है और पारिवारिक रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होता है.
  • सफेद चंदन: भगवान शिव को सफेद चंदन का लेप लगाने से उनकी शीतल कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि इससे कुंडली के ग्रह दोष भी शांत होते हैं.
  • अक्षत : पूजा में बिना टूटे हुए स्वच्छ अक्षत अर्पित करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं.

सावन के पहले सोमवार का शुभ मुहूर्त (3 अगस्त 2026)

पूजन मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:19 से 5:01 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:54 बजे तक
प्रदोष काल सायं 6:26 से 7:56 बजे तक

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026: देवघर के आसमान में ड्रोन शो ने बिखेरा शिवमय नजारा, पहले दिन 74,987 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

The post पहले सावन सोमवार शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top