Hot News

रातभर नहीं आई अच्छी नींद? अगले दिन खुद को ऐसे करें जल्दी रिकवर

Bad Sleep Recovery Tips: पूरी नींद लेना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. लेकिन कई बार काम का तनाव, देर रात तक मोबाइल चलाना या किसी दूसरी वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती. ऐसे में अगले दिन थकान, सुस्ती, सिर भारी लगना और किसी काम में ध्यान न लगना जैसी परेशानियां हो सकती हैं. हालांकि, अगर किसी एक रात आपकी नींद खराब हो गई है, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर आप खुद को पहले से बेहतर महसूस कर सकते हैं.

1. सुबह कुछ देर धूप में जरूर बैठें

अगर रात में अच्छी नींद नहीं आई है, तो सुबह कुछ समय धूप में बिताने की कोशिश करें. चाहें तो हल्की वॉक भी कर सकते हैं. इससे शरीर ज्यादा एक्टिव महसूस करता है और पूरे दिन सुस्ती कम रहती है.

2. 20 से 30 मिनट की पावर नैप लें

अगर दिन में मौका मिले, तो 20 से 30 मिनट की छोटी नींद लें. इससे दिमाग को आराम मिलता है और थकान व ब्रेन फॉग कम हो सकता है. ध्यान रखें कि बहुत देर तक न सोएं, क्योंकि इससे रात की नींद फिर से प्रभावित हो सकती है.

3. हल्की एक्सरसाइज करें

नींद पूरी न होने पर भी हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, योग या तेज वॉक करना फायदेमंद हो सकता है. इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और मूड भी बेहतर महसूस होता है.

4. ज्यादा चाय या कॉफी पीने से बचें

थकान दूर करने के लिए बार-बार चाय या कॉफी पीना सही तरीका नहीं है. ज्यादा कैफीन लेने से रात की नींद दोबारा खराब हो सकती है. इसकी जगह दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित भोजन करें.

5. अगली रात अच्छी नींद की तैयारी करें

अगर पिछली रात नींद पूरी नहीं हुई है, तो अगली रात समय पर सोने की कोशिश करें. सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें, कमरे का माहौल शांत रखें और रोज एक ही समय पर सोने की आदत बनाएं.

अगर कभी-कभार नींद खराब हो जाए तो चिंता की बात नहीं है. लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या दिनभर बहुत ज्यादा नींद आती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. अच्छी नींद ही स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग की सबसे मजबूत नींव है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका शरीर भी दे रहा है वॉर्निंग? इन 6 संकेतों को समझना है बेहद जरूरी

The post रातभर नहीं आई अच्छी नींद? अगले दिन खुद को ऐसे करें जल्दी रिकवर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top