Hot News

बिहार में सड़क का जिम्मा अब नितिन नवीन के पास, कृषि मंत्री भी बदले, सीएम नीतीश ने बांटे विभाग

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. नीतीश कैबिनेट में अब मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री हैं. बुधवार को भाजपा के 7 और विधायकों ने मंत्री पद का शपथ लिया. गुरुवार को जब विभागों का बंटवारा हुआ तो इसमें नये मंत्रियों में विभागों के बंटवारे के अलावे कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी दिखा.

पथ निर्माण विभाग अब नए हाथ में

बिहार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है. जिन मंत्रियों के पास अतिरिक्त विभागों का जिम्मा था उनके पास से कुछ विभागों को नए मंत्रियों को सौंपा गया है. वहीं कई विभागों की कमान पुराने मंत्रियों के बीच फेरबदल करके सौंपी गयी है. इनमें पथ निर्माण विभाग को अहम माना जा रहा है. यह विभाग पहले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास था लेकिन अब उनसे इस विभाग की कमान ले ली गयी है.

नितिन नवीन और विजय सिन्हा के विभाग बदलाए

पथ निर्माण विभाग की कमान अब मंत्री नितिन नवीन को सौंपी गयी है. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास अभी पथ निर्माण के अलावे कला संस्कृति और खनन विभाग है. लेकिन अब पथ निर्माण विभाग मंत्री नितिन नवीन को थमाया गया है. जबकि मंत्री मंगल पांडे के पास से कृषि विभाग लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को यह सौंपा गया है. विजय सिन्हा अब कृषि और खनन विभाग देखेंगे.

Screenshot 2025 02 27 132626
बिहार में सड़क का जिम्मा अब नितिन नवीन के पास, कृषि मंत्री भी बदले, सीएम नीतीश ने बांटे विभाग 2

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब संजय सरावगी के पास

मंत्री नितिन नवीन के पास से नगर विकास विभाग की जिम्मेवारी वापस ली गयी है और यह विभाग नये मंत्री बने जीवेश मिश्रा को दिया गया है. नितिन नवीन अब पथ निर्माण विभाग देखेंगे. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के इस्तीफ के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग नए बने मंत्री संजय सरावगी को दिया गया है.

The post बिहार में सड़क का जिम्मा अब नितिन नवीन के पास, कृषि मंत्री भी बदले, सीएम नीतीश ने बांटे विभाग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top