Hot News

नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, बिहार के मंत्रियों में बंटे विभाग, किसे क्या मिला? पूरी लिस्ट देखिए…

Bihar Minister Portfolio: बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया है. बुधवार को नीतीश कैबिनेट में भाजपा के 7 और मंत्री जुड़े. शपथ ग्रहण करने के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. गुरुवार को यह तय कर दिया गया कि बिहार में कौन सा विभाग अब किस मंत्री के जिम्मे होगा. इस दौरान नए बन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करने के अलावे कई पुराने मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल हुआ है.

मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ

बुधवार को नीतीश कैबिनेट में भाजपा के 7 और विधायकों को शामिल किया गया था. बीजेपी कोटे से 7 नए मंत्री बने. शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद अगले दिन गुरुवार को इन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. इस दौरान नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल भी देखा गया. कई पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं.

Screenshot 2025 02 27 132626 1
नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, बिहार के मंत्रियों में बंटे विभाग, किसे क्या मिला? पूरी लिस्ट देखिए… 2

संजय सरावगी संभालेंगे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

भाजपा कोटे के नए मंत्रियों के विभाग तय कर दिए गए हैं. अभी तक एक मंत्री के पास कई अतिरिक्त विभागों की भी जिम्मेवारी थी. उनके पास से कई विभागों को लेकर नए मंत्रियों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से इस्तीफा दिया था. इस विभाग को अब भाजपा कोटे से बन नए मंत्री संजय सरावगी संभालेंगे.

The post नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, बिहार के मंत्रियों में बंटे विभाग, किसे क्या मिला? पूरी लिस्ट देखिए… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top