Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और अपनापन का खूबसूरत जश्न है. इस दिन नए कपड़े पहनने से लेकर मिठाई खाने और राखी बांधने तक, हर छोटी चीज खास लगती है. वहीं, अगर हाथों पर सुंदर मेहंदी लगी हो तो त्योहार की रौनक और भी बढ़ जाती है.
अगर आप इस बार कुछ ऐसा मेहंदी डिजाइन (Raksha Bandhan Mehndi Design) लगाना चाहती हैं, जो भाई-बहन के रिश्ते को भी खास तरीके से दिखाए, तो यह मेहंदी डिजाइन आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और खूबसूरत डिजाइन आइडिया.
भाई-बहन की तस्वीर वाला मेहंदी डिजाइन
इस रक्षाबंधन पर आप हथेली के बीच भाई-बहन की छोटी-सी आकृति बनवा सकती हैं. इसमें भाई की कलाई पर राखी और बहन के हाथ में पूजा की थाली दिखाई जा सकती है. इसके आसपास फूल, पत्तियां और छोटी बेल बनाकर डिजाइन को पूरा किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें:
The post रक्षाबंधन पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, हाथों पर दिखेगा भाई-बहन का प्यारा रिश्ता appeared first on Naya Vichar.

