Hot News

Exclusive: ‘मेरे इतने करीब मत आओ, मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी…’ वाली ‘Raaz’ की भूतनी कहां गायब हो गईं? 23 साल बाद मालिनी शर्मा का पहला इंटरव्यू

हजारों Reels स्क्रॉल करने, सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगालने और Google पर सर्च करने के बाद भी जब फैंस को ‘Raaz’ फेम मालिनी शर्मा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली, तो आखिरकार सवाल Quora तक पहुंच गया. एक फैन ने वहां एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट से पूछ ही लिया—“Raaz की भूतनी मैम कहां हैं?”

2002 में अपनी पहली ही फिल्म से रातोंरात पहचान बनाने वाली मालिनी शर्मा आखिर कहां गायब हो गईं? क्यों उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली? और इन 23 सालों में उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदला?

इन सवालों के जवाब के लिए Naya Vichar ने खुद मालिनी शर्मा से बात की. यानी जिस चेहरे को इंटरनेट इतने सालों से तलाश रहा था, उसकी कहानी अब खुद मालिनी की जुबानी सामने है.

वन नाइट वंडर हो गया…

साल 2002 में बनी फिल्म Razz जब सिनेमा घरों के पर्दे पर आती है तो कुछ ही सप्ताह में यह फिल्म हिट, सुपरहिट और फिर ब्लॉकबस्टर बन जाती है. 5 करोड़ में बनी यह फिल्म बजट से करीब 8 गुना ज्यादा कमाई करती है. इस फिल्म के बाद लीड ऐक्टर और ऐक्ट्रेस से भी ज्यादा फेम अगर किसी को मिली तो वह को-ऐक्ट्रेस मालिनी शर्मा थी.

डिनो मोरया संग मालिनी शर्मा

मालिनी बताती हैं, “Raaz की success के बाद मुझे इतना ज्यादा attention मिलने लगा, जो मैं कम उम्र होने की वजह से handle नहीं कर पाई. मैं इस तरह की one-night success के लिए ready भी नहीं थी. मैं mature नहीं थी.”

यही वजह थी कि उन्होंने कैमरे के सामने लगातार बने रहने के बजाय कैमरे के पीछे अपने लिए ज्यादा comfort महसूस किया.

Malini Sharma ने Bollywood छोड़ा नहीं, बदला अपना काम

Raaz के बाद Malini Sharma को लेकर सबसे बड़ी धारणा यही बनी कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी. लेकिन उनकी कहानी इससे बिल्कुल अलग है. उन्होंने फिल्मों से रिश्ता खत्म नहीं किया, बल्कि अपना काम बदल लिया.

मालिनी ने Art Direction में काम करना शुरू किया और कई फिल्मों में बतौर art director सक्रिय रहीं. यानी जिस दौर में दर्शकों को लगा कि Raaz की अभिनेत्री अचानक गायब हो गई हैं, उस समय वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हुई थीं, बस कैमरे के सामने नहीं थीं.

उनके लिए यह बदलाव शोहरत से भागने से ज्यादा अपने लिए सही जगह तलाशने जैसा था.

शादी, दो बेटे और motherhood में बदली प्राथमिकताएं

इसी दौरान मालिनी शर्मा की जिंदगी में परिवार आया. उनके दो बेटे हैं. बच्चों के जन्म के बाद उनका पूरा focus motherhood पर चला गया. वह इस दौर को अपनी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा मानती हैं.

उन्होंने बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता दी और homeschooling को भी promote किया. धीरे-धीरे उनकी दुनिया फिल्मों और glamour से ज्यादा बच्चों और परिवार के इर्द-गिर्द केंद्रित हो गई.

मालिनी अपनी शादी को याद करते हुए इसे “tragic marriage” कहती हैं और मानती हैं कि इस रिश्ते ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया. लेकिन इस मुश्किल दौर के बाद भी उन्होंने अपनी जिंदगी को नए तरीके से आगे बढ़ाया.

COVID के बाद Mumbai छोड़कर Pune के जंगलों में पहुंचीं

फिर कोरोना महामारी ने मालिनी शर्मा की जिंदगी में एक और बड़ा बदलाव ला दिया. COVID के दौरान उन्होंने और उनके partner ने तय किया कि अब किसी ऐसी जगह जाना चाहिए जहां वे प्रकृति के करीब रह सकें.

इसके बाद उन्होंने Pune के जंगलों के बीच जमीन ली और वहीं रहने लगीं. यहीं से उनकी जिंदगी का सबसे अलग chapter शुरू हुआ.

आज Raaz Fame Actress Malini Sharma Organic Farming कर रही हैं. खेतों में काम करती हैं, पसीना बहाती हैं और स्थानीय लोगों के साथ जुड़कर अपनी जिंदगी जी रही हैं.

मालिनी इस बदलाव को लेकर बिल्कुल सहज हैं. वह कहती हैं कि अब एक अभिनेत्री किसान बन गई है और खेतों में पसीना बहाती है. उनके बाल भी अब grey हो चुके हैं, लेकिन उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है.

“मेरे hair भी grey हो गए हैं और मुझे फर्क भी नहीं पड़ता.”

View on Instagram

लोग समझते रहे Malini Sharma गायब हो गईं

Malini Sharma की कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही है कि जिस दौरान मीडिया और दर्शक उन्हें खोज रहे थे, वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही थीं.

सोशल मीडिया पर अब लोग उन्हें दोबारा खोज रहे हैं. उनके posts और comments तक पहुंचकर उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर 23 साल तक वह कहां थीं.

मालिनी को यह देखकर हैरानी भी होती है और खुशी भी.

वह कहती हैं, “हैरानी होती है कि लोगों को अब भी याद हूं. 23 साल के बाद भी वो मुझे ढूंढकर निकाल रहे हैं और मुझसे comment पर सवाल कर रहे हैं. उनसे यहां जुड़कर मजा भी आ रहा है.”

उनका जवाब भी बेहद दिलचस्प है.

“जिसे मुझे ढूंढना होगा, वो ढूंढ ही लेगा.”

Pune के गांव में आज भी Raaz वाली भूतनी हैं मालिनी शर्मा

बॉलीवुड से हजारों किलोमीटर दूर अपनी नई जिंदगी जी रहीं मालिनी शर्मा के लिए Raaz आज भी पूरी तरह पीछे नहीं छूटी है.

पुणे के जंगलों के बीच रहने वाले लोग उन्हें Sharma Madam कहकर बुलाते हैं. लेकिन गांव वालों को उनकी पुरानी पहचान भी मालूम है. उन्हें पता है कि उनके बीच रहने वाली यही स्त्री कभी Raaz में डरावनी भूतनी का किरदार निभा चुकी है.

मालिनी बताती हैं कि गांव वाले कहते हैं, “यहां सभी जानते हैं कि मैं वो Raaz वाली भूतनी ही हूं.”

23 साल बाद भी लोगों को याद हैं Malini Sharma

शायद यही मालिनी शर्मा की कहानी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है. एक समय जिस अचानक मिली popularity को वह संभाल नहीं पाई थीं, आज उसी popularity की बची हुई यादों को वह मुस्कुराकर स्वीकार कर रही हैं.

वह बॉलीवुड से दूर जरूर हैं, लेकिन सिनेमा से उनका रिश्ता खत्म नहीं हुआ. उन्होंने अपनी जिंदगी को कैमरे, spotlight और glamour से हटाकर बच्चों, प्रकृति और खेती के करीब कर लिया.

Raaz की मालिनी शर्मा गायब नहीं हुई थीं. उन्होंने बस अपनी जिंदगी की कहानी का अगला chapter ऐसी जगह लिखा, जहां कैमरों की चमक नहीं, मिट्टी की खुशबू है.

23 साल बाद जब लोग पूछ रहे हैं कि Malini Sharma अब कहां हैं, तो जवाब सामने है. वह पुणे के जंगलों के बीच हैं, organic farming कर रही हैं, अपने बच्चों के साथ अपनी दुनिया जी रही हैं और शायद पहली बार अपनी जिंदगी की कहानी खुद अपनी शर्तों पर लिख रही हैं.

इसे पढ़ें-Arjun Rampal: 7 साल का लिव-इन और 2 शिशु, फाइनली अर्जुन रामपाल ने Gabriella संग रचाई शादी

The post Exclusive: ‘मेरे इतने करीब मत आओ, मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी…’ वाली ‘Raaz’ की भूतनी कहां गायब हो गईं? 23 साल बाद मालिनी शर्मा का पहला इंटरव्यू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top