Hot News

दिल्ली : पत्नी से विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ससुराल वालों ने की पीट-पीट कर हत्या, 4 लोगों को हिरासत में लिया गया

आउटर दिल्ली के निहाल विहार में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के बाद 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप उसकी पत्नी के मायके वालों पर है. मृतक की पहचान विनय गुप्ता के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पत्नी के मायके वालों ने की मारपीट

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह विनय और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया. आरोप है कि स्त्री के मायके के लोग निहाल विहार स्थित विनय के घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की. हमले में विनय को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते बाद में उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में टायर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत; मुआवजे को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की बहन ने कहा, “मैं अपने ससुराल में थी. मेरे माता-पिता और मेरा भाई घर पर अकेले थे. सुबह किसी बात को लेकर उसका (विनय की पत्नी का) झगड़ा हुआ और वह गुस्से में घर से बाहर चली गई. महज 10 मिनट के भीतर वह अपने परिवार के छह लोगों को लेकर वापस आ गई. वह उन्हें ऊपर लेकर गई. मेरी मां उन्हें मेहमान समझकर पानी दे रही थीं. लेकिन उन्होंने पानी लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद मेरे भाई के बाल पकड़कर उसे घसीटा, उसका गला दबाया और उसकी हत्या कर दी. घर से निकलने से पहले उसने जानबूझकर CCTV कैमरे बंद कर दिए थे. यह पूरी तरह से पहले से रची गई साजिश थी. उसके भाई महज 10 मिनट में वहां पहुंच गए, जबकि उनका घर करीब आधे घंटे की दूरी पर है. सब कुछ पहले से सुनियोजित था.”

सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे विनय गुप्ता

विनय गुप्ता, लक्ष्मी पार्क के रहने वाले थे और नोएडा स्थित Adobe कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे. उनकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले बुध विहार की रहने वाली स्त्री से हुई थी. दंपति के चार महीने के जुड़वां शिशु, एक बेटा और एक बेटी हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के मंगोलपुरी की गलियों में चाकूबाजी से दहशत, राह चलते 6 लोगों पर हमला, दो गंभीर

पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने हमले में कथित रूप से शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

The post दिल्ली : पत्नी से विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ससुराल वालों ने की पीट-पीट कर हत्या, 4 लोगों को हिरासत में लिया गया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top