Toxic Advance Booking: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा बज बना रही है. एडवांस बुकिंग में भी मूवी करोड़ों में कमाई कर रही है. ओपनिंग डे पर एक्शन ड्रामा डबल डिजिट में कलेक्शन करेगी और कई मूवीज के रिकॉर्ड को चकनाचूर करेगी.
Toxic Advance Booking: टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग में बेचे इतने टिकट
Sacnilk के मुताबिक एडवांस बुकिंग में यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने 22 अगस्त 3 बजे तक 9912 शोज के लिए 3,22,554 टिकट बेचे हैं. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 13.8 करोड़ हो गया. वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसने 21.67 करोड़ कमाए. सबसे ज्यादा टिकट बिहार, कर्नाटक, गुजरात, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में बिके हैं.
About Toxic: टॉक्सिक के बारे में
टॉक्सिक का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम किरदारों में नजर आएंगी. फिल्म का ट्रेलर राया की जिंदगी से जुड़े रिश्तों और दुश्मनियों की एक झलक देता है. कहानी राया और उसके बेटे टिकट के रिश्ते पर है. दोनों की कहानी एक ऐसे बड़े गैंगस्टर वर्ल्ड के बीच आगे बढ़ती है, जहां रिश्तों के साथ-साथ पावर और विश्वासघात का भी जबरदस्त स्पोर्ट्स देखने को मिलेगा. केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी ‘टॉक्सिक’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है. फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा.
Toxic को इंडिया में मिला A सर्टिफिकेट
टॉक्सिक की एडल्ट कहानी का अंदाजा इसकी सर्टिफिकेशन से भी लगाया जा सकता है. हिंदुस्तान में Central Board of Film Certification (CBFC) ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. यानी इसे सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र के दर्शक ही सिनेमाघरों में देख पाएंगे. वहीं, यूके में भी फिल्म को काफी स्ट्रिक्ट रेटिंग मिली है. British Board of Film Classification (BBFC) ने टॉक्सिक को 18 रेटिंग दी है, जो वहां की सबसे ज्यादा Restrictive कैटेगरी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में धमकी, ड्रग्स, यौन हिंसा और सेल्फ-हार्म जैसे कंटेंट से जुड़े सीक्वेंस शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Toxic: ‘ताबाही’ गाने को ‘कॉनडम एड’ कहने वालों को Yash ने दिया जवाब, बोले- जिसे दिक्कत है, वो न देखे
The post Toxic Advance Booking: यश की टॉक्सिक ने मचाया गदर, रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर किया तगड़ा कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

