Delhi News: दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में राजधानी के दो इलाकों का नाम बदलने की मांग उठी है. बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने दिल्ली विधानसभा में नजफगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है. नीलम ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की मांग की है. विधायक नीलम पहलवान ने गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान कहा ‘नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ रखने से यह इलाका नई दिशा में तरक्की करेगा’. वहीं बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलने की मांग उठायी है. उन्होंने कहा आरके पुरम क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का नाम माधवपुर होना चाहिए. विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि वो विधानसभा में भी यह बात रखेंगे.
विधायक नीलम पहलवान ने सदन में उठाया मुद्दा
बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने कहा कि मुगल शासक औरंगजेब ने इसका नाम नाहरगढ़ से बदलकर नजफगढ़ किया था. “आज मैंने सदन में नजफगढ़ क्षेत्र का मुद्दा उठाया कि नजफगढ़ क्षेत्र का नाम नजफगढ़ से बदलकर ‘नाहरगढ़’ रखा जाए. मैं नजफगढ़ क्षेत्र की उम्मीद बनकर इस मुकाम पर पहुंची हूं तो मेरी प्राथमिकता है वहां के लोगों की आवाज उठाना. आज मुझे पहला मौका मिला तो मैंने राजा नाहर सिंह के नाम पर नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ रखने का मुद्दा सदन में उठाया है.” नीलम ने कहा कि 1857 में यहां के राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़कर नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली के प्रांत में शामिल करवाया था, कई कागजी कार्रवाई भी हुई इसके बाद भी आजतक इसका नाम नहीं बदला गया है.
#WATCH | Delhi: On her demadn to change the name of ‘Najafgarh’ to ‘Nahargarh’ BJP MLA from Najafgarh, Neelam Pahalwan says, “Najafgarh has fought a lot in the past, and the name of Najafgarh should be changed…The voice of the people of Najafgarh is my voice so I will raise… pic.twitter.com/ZW68kGcY5l
— ANI (@ANI) February 27, 2025
बीजेपी नेता कैलाश गहलोत ने किया समर्थन
बीजेपी नेता नेता कैलाश गहलोत ने नजफगढ़ क्षेत्र का नाम बदलकर नाहरगढ़ रखे जाने की मांग का समर्थन किया है. उन्होंने कहा “अगर किसी जगह के लोग, जो वहां के निवासी हैं यह इच्छा जताएं कि उस जगह का नाम बदला जाए तो मेरे अनुसार प्रशासन, विधायक, मंत्री सभी लोग जनता के लिए ही काम कर रहे हैं और उन्हें इस ओर काम करना चाहिए.”
#WATCH | Delhi | On the demand of changing the name of the Najafgarh area to ‘Nahargarh’, BJP leader Kailash Gahlot says, “If the residents of that place, express the wish that the name to be changed, then according to me the government, MLAs, ministers, all are working for the… pic.twitter.com/tAinGRIn8n
— ANI (@ANI) February 27, 2025
मोहम्मदपुर का नाम बदलने की भी उठी मांग
नीलम पहलवान के बाद दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने आरके पुरम के एक गांव मोहम्मदपुर का नाम बदलने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मोहम्मदपुर का नाम बदलकर माधवपुर रखा जाए. अनिल शर्मा ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाने की बात कही है. दिल्ली के कुछ इलाकों का नाम बदलने का मुद्दा उठाता रहा है. इससे पहले विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार करने की मांग की थी.
पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम
The post Delhi News: नजफगढ़ को नाहरगढ़, मोहम्मदपुर को माधवपुर; दिल्ली में विधानसभा सीट के नाम बदलने की उठी मांग appeared first on Naya Vichar.