Mahindra Automotive देश की बड़ी SUV कंपनियों में से एक है. कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ नए मॉडल लॉन्च किए थे. अब दिवाली के मौके पर भी Mahindra कुछ नया लाने की तैयारी कर रही है. इसी बीच, नई Thar 3-डोर फेसलिफ्ट की टेस्टिंग के दौरान दो गाड़ियां एक साथ नजर आई हैं. इन्हें देखकर लगता है कि नई Thar लगभग तैयार हो चुकी है. खास बात यह है कि नई Thar 3-डोर का लुक अब 5-डोर वाली Thar ROXX जैसा ही दिखाई दे सकता है.
कैमरे में कैद हुई Thar 3-डोर फेसलिफ्ट
Mahindra Thar 3-डोर फेसलिफ्ट का स्पाई वीडियो The Path Finder ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो में सड़क किनारे दो टेस्ट म्यूल खड़े नजर आ रहे हैं. दोनों SUV के फ्रंट और रियर हिस्से पर कैमोफ्लाज किया गया था, जबकि नई डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी देखने को मिले. खास बात यह रही कि इनके बॉडी के बाकी हिस्से को बिना किसी कवर के रखा गया था, जिससे SUV के डिजाइन में होने वाले बदलावों की हल्की झलक मिलती है.
नई LED हेडलाइट्स और बदली ग्रिल आएगी नजर
नई Thar facelift में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिल सकता है. टेस्टिंग के दौरान नजर आई SUV में सर्कुलर LED हेडलाइट्स के साथ LED DRLs दिखाई दिए हैं. इसका डिजाइन काफी हद तक Thar ROXX जैसा लगता है. इससे पहले सामने आए टेस्ट म्यूल्स में Thar ROXX जैसी ग्रिल भी देखने को मिली थी.
हालांकि, हाल ही में स्पॉट किए गए टेस्टिंग म्यूल्स में कंपनी ने कुछ अलग डिजाइन वाली ग्रिल यूज की है. इसमें चार मोटी और सिंपल स्लैट्स नजर आ रही हैं. वहीं, फ्रंट बंपर पूरी तरह से कवर होने की वजह से अभी यह साफ नहीं है कि इसके डिजाइन में कोई बदलाव किया गया है या नहीं. एक और खास बात फ्रंट बंपर पर देखने को मिली है. इस बार इसमें पार्किंग सेंसर दिए जाएंगे.
नए अलॉय व्हील्स से ज्यादा प्रीमियम हुआ लुक
साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां सबसे बड़ा बदलाव नए 18-इंच के 10-स्पोक अलॉय व्हील्स के रूप में देखने को मिलता है. इनका डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न है. हालांकि, साइड का बाकी डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रखा गया है. इसमें पहले की तरह चंकी साइड क्लैडिंग, वही दरवाजे, ORVMs और ब्लैक ग्रैब हैंडल मिलते हैं. रूफ डिजाइन में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.
नई टेललाइट्स के साथ बदलेगा रियर लुक
इस स्पॉटिंग में Thar के तीन-दरवाजे वाले फेसलिफ्ट का रियर हिस्सा नजर नहीं आया है. हालांकि, इससे पहले सामने आई स्पाई शॉट्स से इसके रियर डिजाइन में होने वाले बदलावों का अंदाजा लग चुका है. SUV में नई LED टेललाइट्स मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, नया रियर बंपर भी दिया जाएगा, जिसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेंगे. इन बदलावों के अलावा रियर का बाकी डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने वाला है.
ये भी पढ़ें: Alto की साइज जितनी Suzuki ने पेश की 310km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स भी हैं खास
The post Mahindra Thar 3-Door Facelift हुई स्पॉट, नए अलॉय व्हील्स और LED लाइट्स के साथ बदला-बदला दिखा लुक appeared first on Naya Vichar.

