Hot News

Kiara Advani Net Worth: एक फिल्म के 3 करोड़, आलीशान घर-लग्जरी कारें… इतनी है Toxic एक्ट्रेस की नेटवर्थ

Kiara Advani Net Worth: कियारा आडवाणी की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक – ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म ने इतिहास रचते हुए 101 करोड़ का कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसमें यश संग उनके रोमांटिक सीन्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.

Kiara Advani Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं कियारा आडवाणी

2024 की फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा आडवाणी करीब 40 करोड़ रुपये की मालकिन है. उनकी कमाई में फिल्मों से मिलने वाली फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट और दूसरी प्रोपर्टी शामिल है. रिपोर्ट के अनुसार, एक फिल्म के लिए एक्ट्रेस करीब 3 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं, जबकि एक ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी कमाई लगभग 1.5 करोड़ रुपये लेती हैं.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: Yash Net Worth: कभी 50 रुपया रोज कमाते थे यश, आज करोड़ों की दौलत के मालिक, देखें टॉक्सिक स्टार का स्वैग

Kiara Advani Properties: कियारा आडवाणी का आलीशान घर

टॉक्सिक स्टार कियारा आडवाणी के पास मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में करीब 3,500 स्क्वायर फीट का आलीशान घर है. मैजिकब्रिक्स की एक रिपोर्ट में इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है. अभिनेत्री के पास बांद्रा के पॉश पाली हिल इलाके में भी एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट है, जहां वह अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रहती हैं.

View on Instagram

View on Instagram

Kiara Advani Car Collection: लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं कियारा आडवाणी

GQ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके कार कलेक्शन में Audi A8L, जिसकी कीमत करीब 1.58 करोड़ रुपये है, Mercedes-Benz E220D करीब 71.79 लाख रुपये, BMW X5 लगभग 77.90 लाख रुपये और BMW 530D करीब 74.50 लाख रुपये की कारें शामिल हैं. वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो कियारा ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 7 फरवरी 2023 को शादी की थी. दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में ग्रैंड वेडिंग की थी. शादी के करीब दो साल बाद 2025 में कियारा और सिद्धार्थ एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने, जिसका नाम सारायाह रखा गया है. यश की टॉक्सिक में उन्होंने नादिया का किरदार निभाया है.

View on Instagram

The post Kiara Advani Net Worth: एक फिल्म के 3 करोड़, आलीशान घर-लग्जरी कारें… इतनी है Toxic एक्ट्रेस की नेटवर्थ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top