Hot News

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच चली 62 राउंड गोलियां, मुठभेड़ के बाद SSP कार्तिकेय शर्मा ने क्या कहा? जानिए

Bihar Encounter News : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सोन नदी के किनारे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, सोन नदी में नाविकों से रंगदारी वसूलने की सूचना पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी. इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में भी फायरिंग की गई दोनों तरफ से करीब 62 राउंड गोलियां चलीं.

एसएसपी ने बताया कैसे शुरू हुई मुठभेड़

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बिहटा थाना क्षेत्र में सोन नदी में अपराधी अवनीश कुमार नाविकों से रंगदारी वसूल रहा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की. इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.

अपराधियों की ओर से करीब 40, पुलिस ने 22 राउंड चलायी गोली

एसएसपी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की ओर से करीब 40 राउंड और पुलिस की ओर से करीब 22 राउंड फायरिंग की गयी. यानी दोनों ओर से करीब 62 राउंड फायरिंग की बात सामने आयी है. पुलिस की ओर से बरामदगी में करीब 25 राउंड जिंदा कारतूस मिलने की जानकारी दी गयी है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

पैर में गोली लगने से घायल हुआ अवनीश

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी अवनीश कुमार के पैर में गोली लगी. पुलिस ने उसे मौके से कब्जे में लिया और इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा है. एसएसपी के अनुसार, अवनीश का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व के मामलों में भी शामिल रहा है.

नाविकों से रंगदारी वसूलने की मिली थी सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि सोन नदी में कुछ अपराधी नाविकों से रंगदारी की वसूली कर रहे हैं. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम परेव क्षेत्र में पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सोन नदी के बीच दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं.

मुठभेड़ में एसआइ राजू कुमार सिंह भी घायल

फायरिंग के दौरान बिहटा थाना के एसआइ राजू कुमार सिंह भी घायल हो गये. बताया गया है कि गोली उनकी बांह को छूकर निकल गयी. उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के घायल होने की भी सूचना है, हालांकि उनकी चोट के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है.

मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार बरामद

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, पुलिस ने मौके से एक देसी राइफल, एक देसी कार्बाइन, दो देसी पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया है. इसके अलावा करीब 25 राउंड गोलियां भी बरामद होने की जानकारी दी गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से एक नाव भी जब्त की है.

एके-47 से जुड़े मामले में फरार था अवनीश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल अवनीश कुमार पटना पुलिस की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है. वह एके-47 से जुड़े एक मामले में फरार चल रहा था. पुलिस उसके पुराने आपराधिक मामलों और मुठभेड़ के दौरान मौजूद अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

पिछले साल भी हथियार बरामद होने की बात

एसएसपी ने बताया कि अवनीश का आपराधिक इतिहास रहा है. पिछले साल भी उसके खिलाफ कार्रवाई के दौरान हथियार बरामद किये गये थे. इस बार भी पुलिस को उसके पास से कई हथियार मिले हैं. पुलिस अब बरामद हथियारों और उसकी आपराधिक गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही है.

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का लिया जायजा

मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार और डीएसपी अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम से पूरी जानकारी ली. इसके बाद सोन नदी और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया.

फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवनीश के साथ कितने अन्य अपराधी मौजूद थे और वे किस दिशा में भागे. संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है. सोन नदी में आने-जाने वाली नावों की भी जांच की जा रही है.

Also Read : पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एके-47 मामले में फरार कुख्यात को लगी गोली, SI भी घायल

The post पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच चली 62 राउंड गोलियां, मुठभेड़ के बाद SSP कार्तिकेय शर्मा ने क्या कहा? जानिए appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top