Hot News

FMGE एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के लिए 1 सितंबर से करें अप्लाई, जानें पूरी प्रक्रिया और लास्ट डेट

FMGE 2026 Eligibility Certificate: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) 2026 के लिए Eligibility Certificate (EC) आवेदन प्रक्रिया की डेट जारी कर दी है. एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी. कैंडिडेट्स NMC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकेंगे.

1 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

FMGE 2026 के लिए Eligibility Certificate का आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होगा. कैंडिडेट 20 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. FMGE Screening Test 2026 में शामिल होने के लिए पात्र कैंडिडेटों को पहले NMC से Eligibility Certificate प्राप्त करना जरूरी होगा.

कैंडिडेट आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद NMC के आधिकारिक पोर्टल application.nmc.org पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं.

FMGE 2026 की परीक्षा तारीख अभी घोषित नहीं

National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) आने वाले महीनों में FMGE Screening Test 2026 आयोजित करेगा. हालांकि, अभी तक परीक्षा की ऑफिशियल डेट घोषित नहीं की गई है. कैंडिडेटों को परीक्षा शेड्यूल से जुड़ी नई जानकारी के लिए NBEMS और FMGE की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

NMC ने Eligibility Certificate के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेटों को फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी ध्यान से भरें. केवल एक्टिव मोबाइल नंबर ही दर्ज करें. आवेदन शुरू करने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें. आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करें. फॉर्म भरने से पहले NMC की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें. आवेदन जमा करने के बाद इसकी जानकारी सेव रखें.

आवेदन का स्टेटस कैसे पता करें?

कैंडिडेट अपने Eligibility Certificate आवेदन से जुड़ी जानकारी या स्टेटस के संबंध में NMC से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए eligibility.regn@nmc.org.in और eligibility@nmc.org.in ईमेल आईडी पर अपनी समस्या या सवाल भेजे जा सकते हैं.

क्या है FMGE?

FMGE यानी Foreign Medical Graduate Examination हिंदुस्तान में विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट है. हिंदुस्तान में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए पात्रता प्राप्त करने की प्रक्रिया में यह परीक्षा महत्वपूर्ण है. FMGE 2026 की परीक्षा डेट और अन्य शेड्यूल से जुड़ी जानकारी NBEMS की ओर से बाद में जारी की जाएगी.

कैंडिडेटों को सलाह है कि वे आवेदन और परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए NMC, FMGE और NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें: IIT Guwahati का ये BTech ब्रांच दिलाता है तगड़ा प्लेसमेंट, Microsoft से जॉब ऑफर

The post FMGE एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के लिए 1 सितंबर से करें अप्लाई, जानें पूरी प्रक्रिया और लास्ट डेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top