Hot News

टीएलएम मेला में मवि बभनचक्का की शिक्षिका रानी कुमारी सम्मानित

भवानीपुर. प्रोजेक्ट मांगीलाल कन्या उच्च विद्यालय भवानीपुर में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में मध्य विद्यालय बभनचक्का की शिक्षिका रानी कुमारी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भवानीपुर रामप्रबोध यादव ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. प्रखंडस्तरीय टीएलएम मेला में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मध्य विद्यालय बभनचक्का की प्रधानाध्यापिका चंचल कुमारी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बच्चों को स्पोर्ट्स-स्पोर्ट्स में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विद्यालयों में स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्रियों से टीएलएम तैयार कर पढ़ाई करायी जाती है. इससे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है. साथ ही वे विषयों को बेहतर तरीके से समझ भी पाते हैं. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ भवानीपुर के मीडिया प्रभारी नरुत्तम कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन से शिक्षकों को रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलता है. टीएलएम के सहयोग से शिक्षण विधि रुचिकर हो जाती है. साथ ही समझ पक्की हो जाती है. सराहना करते हुए बताया कि पिछले वर्ष भी प्रखंड के मध्य विद्यालय बभनचक्का की शिक्षिका रानी कुमारी राज्य स्तरीय टीएलएम मेला में चयनित हुई थी. मौके संजय कुमार मंडल, रणविजय कुमार, रानी कुमारी, फरहत सिद्दकी, सतीश यादव, असजद मोईन आदि ने खुशी जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post टीएलएम मेला में मवि बभनचक्का की शिक्षिका रानी कुमारी सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top