Hot News

सीएस ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

लखीसराय. पीएसआई इंडिया के तकनीकी सहयोग से सिविल सर्जन डॉ बीपी सिन्हा की अध्यक्षता में निजी स्वास्थ्य संस्थानों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में परिवार नियोजन, टीकाकरण, प्रसव एवं प्रसव पूर्व जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के आंकड़ों की एचएमआइएस में निबंधन एवं ससमय रिपोर्टिंग करने के लिए निजी स्वास्थ्य संस्थानों को एचएमआइएस पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने सभी निजी स्वास्थ्य संस्थान को प्रशासन को सहयोग करने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी आशंका और भय के प्रशासन के ऑनलाइन पोर्टल एचएमआइएस के जरिये डाटा साझा करें. बैठक की शुरुआत करते हुए डीपीएम सुधांशु लाल ने सभी निजी स्वास्थ्य संस्थान के रेपोर्टिंग की महत्ता को विस्तार पूर्वक बताया. सिविल सर्जन ने निर्देश दिया सभी निजी स्वास्थ्य संस्थान जल्द से जल्द एचएमआइएस पोर्टल पर निबंधन करा कर इसी माह से अपने अपने संस्थान का रिपोर्ट हर माह के पांच तारीख तक अपलोड करना सुनिश्चित करें. एसीएमओ डॉ अशोक कुमार हिंदुस्तानी ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन को पॉलिसी बनाने के लिए निजी स्वास्थ्य संस्थाओ का डाटा प्राप्त करना महत्वपूर्ण है. डीएमई जुली एवं पीएसआई इंडिया के अमित कुमार द्वारा विस्तारपूर्वक एचएमआईएस पोर्टल पर कैसे डाटा अपलोड करना है वह समझाया गया एवं 11 निबंधित निजी स्वास्थ्य संस्थान को उनका आईडी एवं पासवर्ड भी साझा किया गया. बैठक में पीएसआई इंडिया के अमित कुमार, निजी स्वास्थ्य संस्थान के चिकित्सक एवं प्रतिनिधि, आईएमए के प्रतिनिधि, डीएमई, डीसीएम, एवं अन्य लोगों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सीएस ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top